एक्सप्लोरर

इलाहाबाद की स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर हुआ अमित शाह के भड़काऊ भाषण का केस

स्पेशल कोर्ट में मुक़दमे की सुनवाई अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी. इस स्पेशल कोर्ट में सिर्फ सांसदों-विधायकों व पूर्व सांसदों- विधायकों के मुकदमों की ही सुनवाई होती है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यूपी के माननीयों के मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए इलाहाबाद में स्पेशल कोर्ट बनाई गई है.

इलाहाबाद: साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा मुज़फ्फरनगर में दिए गए भड़काऊ भाषण का केस अब इलाहाबाद में माननीयों के मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए गठित स्पेशल कोर्ट में सुना जाएगा. स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने इस मुक़दमे को रजिस्टर्ड कर सभी रिकार्ड पेश किये जाने और सम्बंधित पक्षों को नोटिस जारी किये जाने के आदेश दे दिए हैं.

स्पेशल कोर्ट में मुक़दमे की सुनवाई अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी. इस स्पेशल कोर्ट में सिर्फ सांसदों-विधायकों व पूर्व सांसदों- विधायकों के मुकदमों की ही सुनवाई होती है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यूपी के माननीयों के मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए इलाहाबाद में स्पेशल कोर्ट बनाई गई है.

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी महासचिव और यूपी का प्रभारी रहते हुए अमित शाह ने मुज़फ्फरनगर की चुनावी जनसभा में भड़काऊ भाषण देते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर सियासी हमला करते हुए जातीय आधार पर भाषण दिया था. इस पर रिटर्निंग आफिसर राम कुमार ने अमित शाह के खिलाफ पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट की धारा 123 की उपधारा 3 व 133 के साथ ही आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज कराया था. इस मामले में चुनाव आयोग ने भी अमित शाह को नोटिस जारी किया था.

अमित शाह इस मुक़दमे के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी अर्जी वापस ले ली थी.इस मामले की विवेचना अक्टूबर 2016 में पूरी हुई. पहले इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई, बाद में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी गई. क्लोजर रिपोर्ट को मुज़फ्फरनगर की अदालत में चुनौती दी गई थी. यही मुकदमा अब इलाहाबाद में माननीयों के मुकदमों के लिए बनी स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget