एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ पर नीतीश का बड़ा खुलासा, कहा- प्रशांत किशोर को अमित शाह के कहने पर किया JDU में शामिल

नीतीश कुमार ने दावा किया है कि लोकसभा में बीजेपी को नुकसान नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘’मध्य प्रेदश में भले ही कांग्रेस ने सरकार बना ली हो, लेकिन वोट प्रतिशत के मामले में बीजेपी उनसे आगे रही है.’’

पटना: एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने बड़ा खुलासा किया है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि प्रशांत किशोर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर जेडीयू में शामिल किया गया था. नीतीश कुमार ने बताया है कि प्रशांत को शामिल करने के लिए अमित शाह ने उनसे दो बार कहा था.

प्रशांत किशोर से बहुत स्नेह रखते हैं अमित शाह- नीतीश

एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘’’ प्रशांत किशोर हमारे साथ 2015 में काम कर चुके हैं और एक बार फिर वो हमारे साथ आ गए हैं. प्रशांत किशोर ने काम किया है और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल किया.’’

नीतीश कुमार ने आगे कहा, ‘’दो बार अमित शाह ने कहा कि प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल किया जाए और वो वैसे भी व्यक्तिगत तौर पर प्रशांत किशोर से बहुत स्नेह रखते हैं. प्रशांत किशोर के आने के बाद उनको युवाओं को राजनीति में लाने के लिए प्रेरित करने का काम सौंपा है.’’

लोकसभा में बीजेपी को नहीं होगा नुकसान- नीतीश

शिखर सम्मेलन में नीतीश कुमार ने दावा किया कि लोकसभा में बीजेपी को नुकसान नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘’मध्य प्रेदश में भले ही कांग्रेस ने सरकार बना ली हो, लेकिन वोट प्रतिशत के मामले में बीजेपी उनसे आगे रही है.’’

बिहार से पलायन करने के एक सवाल के जवाब में सीएम नीतीश ने कहा, ‘’बिहार में उद्योग नहीं हैं लेकिन लोगों की कमाई बढ़ी है. बिहार में बड़ा उद्योग आएगा इसकी संभावना कम है. ज्यादातर इंडस्ट्री पानी के नजदीकी एरिया के करीब लगती है और बिहार लैंड लॉक स्टेट है. फिर भी बिहार में हम माहौल ऐसा बना रहे हैं जिससे यहां व्यापार बढ़ रहा है. अब बिहार के लोग काम करने के लिए बाहर के राज्य कम जा रहे हैं. बिहार के युवाओं को बिहार में ही काम मिल रहा है. बिहार में हमेशा कुछ लोगों की बाहर जाने की इच्छा होती है और जो लोग जा रहे हैं वो इसी इच्छा के तहत जा रहे हैं.’’

मैं किसी को क्लीन चिट देने का अधिकार नहीं रखता, राफेल विवाद पर नीतीश

संसद में राहुल गांधी के आंख मारने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले लगने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है? इस पर नीतीश कुमार ने कहा, ‘’उनकी इस तरह की बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं है. राहुल गांधी को राफेल पर बोलने का अधिकार है और वो लगातार बोल रही है. राफेल पर कोर्ट फैसला दे चुका है और संसद में बहस हो गई है तो इसकी चर्चा अब बंद होनी चाहिए. हालांकि उन्होंने कहा कि वो किसी को क्लीन चिट देने का अधिकार नहीं रखते हैं.’’

यह भी पढ़ें-

Bihar Shikhar Sammelan: आडवाणी कैंप का था शायद इसलिए मंत्री नहीं बनाया- शत्रुघ्न सिन्हा

Bihar Shikhar Sammelan: बीजेपी बोली- महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, आरजेडी ने कहा- नीतीश बिगाड़ देंगे खेल

Bihar Shikhar Sammelan: चिराग पासवान बोले- 2019 में नहीं बदलेगा 'मौसम'

मायावती या राहुल गांधी कौन होगा पीएम उम्मीदवार, तेजस्वी बोले- ये देश को बचाने का चुनाव है

एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में शत्रुघ्न सिन्हा का पूरा इंटरव्यू देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कल धरना नहीं वो सीएम की हत्या...', विधानसभा मार्च को लेकर बोले हेमंत सोरेन की मंत्री
'कल धरना नहीं वो सीएम की हत्या...', विधानसभा मार्च को लेकर बोले हेमंत सोरेन की मंत्री
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
Jharkhand Protest Live: ABVP सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया, इरफान अंसारी बोले- 'हम खुद लाठी खाए हैं'
Live: ABVP सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया, इरफान अंसारी बोले- 'हम खुद लाठी खाए हैं'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget