एक्सप्लोरर

अखिलेश का योगी पर तंज, कहा- सरकार बनी तो चिलम मिलने तक कराऊंगा बाबा के घर की जांच

पूर्व मुख्यमंत्री आखिलेश यादव ने कहा कि बाबा जी ने अधिकारियों को मेरे घर से टोंटी खोजने के लिए भेजा था. मेरी सरकार बनने पर उन्हीं अधिकारियों को उनके घर भेजूंगा और तब तक खोजबीन कराउंगा जब तक चिलम नहीं मिल जाएगी.

कुशीनगर: सपा की चुनावी जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री आखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ (बाबा जी) ने अधिकारियों को मेरे घर से टोंटी खोजने के लिए भेजा था. मेरी सरकार बनने पर उन्हीं अधिकारियों को उनके घर भेजूंगा और तब तक खोजबीन कराउंगा जब तक चिलम नहीं मिल जायेगा.

अखिलेश ने कहा कि बाबा जी कमाल के हैं उन्होंने मेरे घर से निकलने के बाद गंगाजल से घर धुलवाया था. जनसभा को दौरान आई आंधी पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सपा की आंधी है. बाबा पुलिस से ठोंको नीति चलवा रहे हैं, पुलिस जनता को ठोंकती हैं तो जनता पुलिसवालों को ठोंकती है.

पडरौना के उदित नरायण पीजी कालेज के मैदान में हो रही चुनावी जनसभा में मौजूद भीड़ को देखकर सपा अध्यक्ष खासे उत्साहित थे. कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए उन्होंने पीएम और सीएम पर जमकर निशाना साधा.

अखिलेश का योगी पर तंज, कहा- सरकार बनी तो चिलम मिलने तक कराऊंगा बाबा के घर की जांच

पीएम पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उन्हें कंप्यूटर पर पढ़ना नहीं आता और बाबा जी को लैपटाप चलाना नहीं आता इसलिए लैपटाप वितरण बंद कर दिया. प्रधानमंत्री जी कम्प्युटर पर नहीं पढ़ पाये तो उन्होंने सपा और बसपा को सराब कह दिया लेकिन जब उसका अर्थ समझ में आया तो अब कहीं उसकी चर्चा नहीं करते.

केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 5 साल कब गए पता ही नहीं चला. 5 साल दिल्ली के और 2 साल यूपी वाले बाबा का हिसाब लेना है. कोई नहीं सोचता था कि ये गठबंधन हो जाएगा. योगी बाबा कभी नहीं सोचते थे कि उन्हें कोई हराएगा लेकिन गठबंधन ने उन्हें हरा दिया था.

अखिलेश का योगी पर तंज, कहा- सरकार बनी तो चिलम मिलने तक कराऊंगा बाबा के घर की जांच

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी पुराना सब वादा भूल गए हैं अब वे प्रचार मंत्री हैं. पिछली बार चाय वाला बनकर आए थे. लोगों ने भरोसा कर लिया, ना जाने कौन सा नशा था चाय में, अब चाय का नशा ख़तम हो गया. अब चौकीदार बनकर आए अब कौन भरोसा करेगा इनपर अब चौकीदार की चौकी छीननी पड़ेगी. जब चौकीदार हटेगा तो यूपी वाले बाबा जी भी चल देंगे.

अखिलेश ने कहा कि यूरिया की बोरी से 5 किलो चोरी कर लिया और अब वही रुपया 2000 हमें वापस कर रहे हैं. मुख्यमंत्री जिन्होंने मेरे घर से निकलने पर गंगा जल से घर धुलवाया था. बाबा मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमने घर से टोंटी निकाल लिया है हमने भी कहा है कि वही अधिकारी तुम्हारे घर जाएंगे और तब तक खोजेंगे जब तक चिलम ना मिल जाए.

अखिलेश का योगी पर तंज, कहा- सरकार बनी तो चिलम मिलने तक कराऊंगा बाबा के घर की जांच

उन्होंने कहा कि बाबा ने लैपटॉप इसलिए नहीं बांटा क्योंकि उन्हें लैपटॉप चलाना नहीं आता. ये चिलम वाले मुख्यमंत्री हैं. बाबा जी ने कहा कि संविधान नहीं होता तो हम दूध बेच रहे होते, हम उन्हें बताना चाहते हैं कि हम दूध दही से काम चला लेंगे लेकिन आप मठ में जाकर घंटा बजा रहे होते.

अखिलेश ने कहा कि बाबा ने ठोको नीति चलाई है कहीं पुलिस ठोकती है तो मौका मिलने पर जनता पुलिस को ठोकती है. 100 नम्बर दिया था उसे भी बर्बाद कर दिया. अब थाने वाली बुराई सौ नम्बर में आ गई. बीजेपी के लोग कहते है कि नया भारत बनाएंगे हम लोग कहते कि हम देश को नया प्रधानमंत्री देंगे.

जनसभा को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव ने बजरंग बली का रूप रखकर जनसभा में आये युवक को मंच बुलाया और उसका हाथ पकड़ उठाया. इसके बाद अखिलेश यादव में बजरंगबली का रूप रखे युवक को हाथ जोड़कर प्रणाम किया जिस पर बजरंज बली ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव को CM योगी, सुरेश खन्ना, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, डिंपल, शिवपाल भी मौजूद
LIVE: प्रतीक यादव को CM योगी, सुरेश खन्ना, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, डिंपल, शिवपाल भी मौजूद
पंचकूला नगर निगम: BJP या कांग्रेस, मेयर पद पर किसने मारी बाजी? नतीजे घोषित
पंचकूला नगर निगम: BJP या कांग्रेस, मेयर पद पर किसने मारी बाजी? नतीजे घोषित
Delhi News: दिल्ली के इस इलाके में सड़क पर गाड़ी पार्क करना पड़ेगा भारी, कटेगा 25 हजार तक का चालान
दिल्ली के इस इलाके में सड़क पर गाड़ी पार्क करना पड़ेगा भारी, कटेगा 25 हजार तक का चालान
प्रतीक यादव की मौत को लेकर बड़ा खुलासा, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह हुई साफ!
प्रतीक यादव की मौत को लेकर बड़ा खुलासा, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह हुई साफ!

वीडियोज

Akhilesh Yadav Brother Death: प्रतीक यादव की मौत पर बड़ी अपडेट | Prateek Yadav | Breaking
Prateek Yadav Postmortem Report : पोस्टमार्टम खत्म, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा? | Akhilesh Yadav
Prateek Yadav Death News :सपा परिवार पर दुखों का पहाड़, प्रतीक की मौत के बाद बेबस दिखे Akhilesh Yadav
सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंचकूला नगर निगम: BJP या कांग्रेस, मेयर पद पर किसने मारी बाजी? नतीजे घोषित
पंचकूला नगर निगम: BJP या कांग्रेस, मेयर पद पर किसने मारी बाजी? नतीजे घोषित
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
पीएम मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, बंगाल DGP को दे दिया बड़ा आदेश
पीएम मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, बंगाल DGP को दे दिया बड़ा आदेश
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
Trump China Visit: ट्रंप 8 साल बाद चीन रवाना! एलन मस्क-टिम कुक समेत 17 CEO साथ क्यों, आखिर क्या रंग लाएगी यह मुलाकात?
ट्रंप 8 साल बाद चीन रवाना! एलन मस्क-टिम कुक समेत 17 CEO भी साथ, क्या रंग लाएगी यह मुलाकात?
Petrol-Diesel Price: महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! RBI गवर्नर का बड़ा बयान- 'कच्चा तेल महंगा रहा तो...'
Petrol-Diesel Price: महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! RBI गवर्नर का बड़ा बयान- 'कच्चा तेल महंगा रहा तो...'
Embed widget