एक्सप्लोरर

यूपी: उपचुनावों में तीन सीटों पर जीत से उत्साहित अखिलेश ने बीजेपी के लिए कही ये बात

अखिलेश ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान हमेशा यही कहती थी कि भाजपा को रोकने के लिये विपक्षी दल एकजुट हो गये हैं. ऐसा करके वह लोगों को बरगलाने और अपनी नाकामियां छिपाने में कामयाब रहती थी. मगर इस बार ऐसा नहीं हो सका.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को आये उपचुनाव परिणामों से संतुष्ट समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि विपक्षी दलों के अपने-अपने बलबूते चुनाव लड़ने के कारण भाजपा का 'स्याह पहलू' उजागर करने में मदद मिली.

अखिलेश ने शुक्रवार को कहा कि सभी विपक्षी दलों ने प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों का उपचुनाव अपने-अपने बूते लड़ा. इससे भाजपा को अपनी नाकामियां छुपाने के लिये किसी गठबंधन को निशाना बनाने का मौका नहीं मिला और उसका स्याह पहलू उजागर हो गया.

मध्य प्रदेश उपचुनाव में मिली हार के साइड इफेक्ट, बीजेपी में कलह शुरू

पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान हमेशा यही कहती थी कि भाजपा को रोकने के लिये विपक्षी दल एकजुट हो गये हैं. ऐसा करके वह लोगों को बरगलाने और अपनी नाकामियां छिपाने में कामयाब रहती थी. मगर इस बार ऐसा नहीं हो सका.

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विपक्षी दलों ने अलग-अलग भाजपा की नाकामियां आम लोगों के जेहन में डालीं तो उनके मन में भगवा दल की सचाई साफ होती गयी. जितने ज्यादा लोग भाजपा की सचाई जानेंगे, उनका उससे उतना ही मोहभंग होगा.

हरियाणा: करनाल जिले में बीजेपी नहीं दोहरा पाई इतिहास, दो सीटें गंवाई

उपचुनाव में तीन सीटें जीतने वाली सपा के अध्यक्ष ने कहा कि नतीजों से साफ है कि जो भी दल जमीन पर काम करेगा, वही जीतेगा. हम लोगों की समस्याओं को उठाना जारी रखेंगे और उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे.

भविष्य में किसी पार्टी के साथ गठबंधन की सम्भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा 'मैंने राजनीतिक जोखिम लिये हैं. चुनाव के समय बहुत गणित लगाए गए लेकिन वे सभी जनता के साथ रहने और उनकी आवाज उठाने वाले लोगों के सामने नाकाम हो गये.'

जूते की दुकान से शुरुआत करने वाले आठवीं पास कांडा ने कैसे खड़ा किया अपना साम्राज्य?

पार्टी संगठन को लेकर भविष्य की योजनाओं के बारे में अखिलेश ने कहा कि वह जल्द ही सपा में बड़े बदलाव करेंगे. पार्टी को विधानसभा स्तर तक मजबूत किया जाएगा. साथ ही पार्टी अपने मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचायेगी, ताकि लोगों को सचाई मालूम हो सके.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है और हर तरफ सरकारी गुंडागर्दी हो रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा की जीत यह दिखाने के लिये काफी है कि लोगों में वरिष्ठ सपा नेता आजम खां के खिलाफ भैंस और बकरी चोरी तक का मुकदमा दर्ज कराने वाले स्थानीय प्रशासन के प्रति कितना गुस्सा है.

ऑफलाइन बाजार में 5 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स में सर्वश्रेष्ठ ब्रांड बना आईटेल

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सपा प्रत्याशियों की जीत का मतलब यह है कि आम जनता लोकतंत्र को बचाना चाहती है. यह भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति आवाम के गुस्से की निशानी है.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन पर सरकार के तमाम दबाव के बावजूद सपा ने उपचुनाव में रामपुर, जलालपुर और जैदपुर सीटें जीत लीं. उन्होंने कहा ‘‘सपा हमेशा विकास की सियासत करती है. लोगों के जेहन में उसके शासन में हुए विकास कार्य अब भी ताजा हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
Kota News: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
कोटा: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
Kota News: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार
कोटा: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget