एक्सप्लोरर

आगरा: दुष्कर्म पीड़िता ने पूर्व मंत्री पर लगाया आरोप, बयान बदलने के लिये बना रहे दबाव, गांव में की पंचायत

आगरा में पुलिस की बेबसी सामने आयी है. पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता पर बयान बदलने के लिये दबाव बनाया यही नहीं गांव में पंचायत बुलाकर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई. वहीं पुलिस ये सब देखती रही. FIR दर्ज भी हुई लेकिन पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी का नाम कही नहीं था

आगरा, नितिन उपाध्याय। Lockdown पीरियड में पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी विधायक रानी पक्षालिका सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं. दरअसल उन पर lockdown की धज्जियां उड़ाते हुए आगरा के मनौना गांव पहुंचकर बलात्कार पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप है. और उसी दरम्यान पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने पर ज़बरदस्त बवाल भी देखने को मिला और हो हंगामा के बाद ज़बरदस्त मारपीट भी हुई.

बाद में कई थानों की फ़ोर्स पहुंची. जिस समय पुर्व मंत्री अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह मनौना गांव पहुंचे, तो वहीं क्षेत्राधिकारी पिनाहट हरिश्चन्द्र टम्टा को भी उन्होंने मौके पर बुला लिया. दरअसल 13 मई की रात में एक नाबालिग युवती के साथ चार लोगों ने ब्लात्कार किया जिसमें एक जितेंद्र नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एफआईआऱ में तीन अज्ञात अभी भी फरार हैं.

नाबालिग पीड़ित युवती ने बयान दिया है कि 20-25 गाड़ियों में राजा के साथ लोग यहां आए, और उन्होंने दबाव डाला कि राजीनामा कर लो, नहीं तो गांव में रहने नहीं देंगे. युवती ने चेतावनी भी दी कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वो मौत को गले लगा लेगी. तो वहीं पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह का कहना है कि हम तो पीड़ित युवती की ही मदद के लिए ही गांव गए थे. हम तो खुद ही पूछ रहे हैं कि लड़की के बयान पर अब तक पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है. हमारे विरोधी कुछ साज़िश रच रहे हैं.

वहीं बाह से विधायक पक्षालिका सिंह कहती हैं कि मेरे पास कुछ लोग आए थे, जिस परिवार में ये घटना हुई है, हम ADG साहब के पास भी इस मामले को लेकर गए थे. वीडियो बनाने के दौरान बवाल हो गया.

ऐसे में अभी तक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है. वहीं सवाल ये भी उठता है कि आखिर ऐसी क्या मज़बूरी रही कि पूर्व मंत्री लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए खुद ही जज बनकर पीड़ित युवती के गांव पहुंच गए.

सत्ता के आगे नतमस्तक आगरा पुलिस

Lockdown का उल्लंघन करने वाले पूर्व मंत्री और विधायक पक्षालिका सिंह का नाम FIR से गायब है. बल्कि लॉकडाउन उल्लंघन करने पर आठ नामजद और 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. एफआईआर के तहत गांव पड़ुआपुरा के गौरव परिहार समेत अन्य लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है. जबकि दुष्कर्म पीड़िता ने पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी व बाह विधायक पक्षालिका सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

पीड़िता का आरोप है कि अरिदमन सिंह समझौते का दबाव बना रहे हैं. आपको बता दें कि 20 मई को पूर्व मंत्री और क्षेत्राधिकारी के सामने हुई ज़बरदस्त मारपीट और बवाल हुआ था. इस बीच नाबालिग पीड़िता का परिवार आज एसएसपी और एडीजी से मिला है. आपको बता दें कि पंचायत के नाम पर अरिदमन सिंह ने लॉकडाउन की धज्जियां उडाई थीं और खुद ही जज बनकर पंचायत करने लगे थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget