एक्सप्लोरर

प्रयागराज: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर एसिड अटैक, 7 पुलिसवाले झुलसे

एसिड अटैक में दो सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टबेल्स समेत सात पुलिसकर्मी और आधा दर्जन नागरिक झुलस गए हैं. हालांकि सभी मामूली रूप से ही झुलसे हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं.

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर एसिड अटैक किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एसिड अटैक में दो सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टबेल्स समेत सात पुलिसकर्मी और आधा दर्जन नागरिक झुलस गए हैं. हालांकि सभी मामूली रूप से ही झुलसे हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं.

एसिड अटैक के बाद आरोपी ने खुद को एक कमरे में अंदर से बंद कर लिया. एसपी समेत कई थानों की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. एसिड अटैक के आरोपी युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है. इस सनसनीखेज वारदात से प्रयागराज में सनसनी फ़ैल गई.

पुलिस और फायर ब्रिगेड समेत कई विभागों का यह आपरेशन करीब डेढ़ घंटे में पूरा हुआ. इस दौरान शहर के एक बड़े हिस्से में अफरा तफरी मची रही. यह घटना प्रयागराज के शिवकुटी इलाके की गोविंदपुर कालोनी में रात करीब साढ़े आठ बजे की है. राजू सक्सेना नाम का एक युवक अपने भाई व पिता से झगड़ा कर रहा था.

उसने परिवार वालों को एक कमरे में बंद कर दिया. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी राजू सिन्हा ने कांच की एक बोतल में रखे एसिड को पुलिस टीम पर फेंक दिया. एसिड की कुछ बूंदें पड़ने से दो सब इंस्पेक्टर्स व दो कांस्टेबल्स समेत सात पुलिसवाले व उनके साथ मौके पर मौजूद आधा दर्जन नागरिक झुलस गए.

राजू ने इसके बाद खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव कई थानों की फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने सबसे पहले आरोपी युवक के बूढ़े मां बाप व परिवार के दूसरे सदस्यों को बाहर निकाला और उसके बाद दरवाजा तोड़कर आरोपी को हिरासत में लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP Rajya Sabha Elections 2026: BJP ने उतारा तीसरा कैंडिडेट, कांग्रेस को सताया क्रॉस वोटिंग का डर? जीतू पटवारी बोले- तीसरी बार MLAs की...
BJP ने उतारा तीसरा कैंडिडेट, कांग्रेस को सताया क्रॉस वोटिंग का डर? जीतू पटवारी बोले- तीसरी बार MLAs की...
बिहार MLC चुनाव: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी का जाना तय! नहीं दाखिल करेंगे नामांकन
बिहार MLC चुनाव: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी का जाना तय! नहीं दाखिल करेंगे नामांकन
यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शुरू, परीक्षा केंद्रों पर CCTV से नजर
यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शुरू, परीक्षा केंद्रों पर CCTV से नजर
बिहार MLC चुनाव: RJD ने एक सीट पर उतारा उम्मीदवार, सुनील सिंह को दूसरी बार मौका
बिहार MLC चुनाव: RJD ने एक सीट पर उतारा उम्मीदवार, सुनील सिंह को दूसरी बार मौका

वीडियोज

'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Philippines Earthquake: ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
Embed widget