एक्सप्लोरर

बरेली: शादी के लिए शॉपिंग करने गई थी मां, देर रात संदूक में मिला उसका शव

महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला की बलात्कार के बाद हत्या की गई है. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद एक बार फिर से योगी की पुलिस कटघरे में है .

बरेली: बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 24 घंटे में महिला अपराध की दूसरी बड़ी वारदात से जिला थर्रा गया है. ताजा मामला मीरगंज के सिंधौली गांव का है जहां हिस्ट्रीशीटर के घर में महिला की लाश संदूक में मिलने से सनसनी फैल गई. महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला की बलात्कार के बाद हत्या की गई है. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद एक बार फिर से योगी की पुलिस कटघरे में है .

गुमनाम फोन ने उड़ा दी पुलिस की नींद 

महिला की लाश बरामद होने के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला घर में बेटी की शादी की वजह से शॉपिंग करने बाजार गई थी और जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई. इसी बीच एक गुमनाम फोन ने पुलिस की नींद उड़ा दी. पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर के घर सन्दूक में एक महिला की लाश रखी हुई है. जिसके बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश दी और जब सन्दूक की तलाशी ली तो उसमें से महिला की लाश बरामद हुई.

बरेली: शादी के लिए शॉपिंग करने गई थी मां, देर रात संदूक में मिला उसका शव

हिस्ट्रीशीटर के घर से संदूक में बपामद हुई महिला की लाश

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपियो की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं. जिस महिला की हत्या हुई है उसके घर मे 1 जून को उसकी बेटी की शादी थी और शादी से महज 10 दिन पहले ही उसके घर में मातम छा गया बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि महिला के पति ने जो तहरीर दी है उसमें आरोप लगाया है कि महिला को रेप के बाद हत्या की गई है. तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

दो दिन पहले इलाके में हुई थी गैंगरेप की वारदात  बता दें कि दो दिन पहले ही इलाके में एक महिला के साथ बस में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था और महिला की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया गया था. हालांकि पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget