एक्सप्लोरर

UPSC: 674 वीं रैंक हासिल करने वाली मेघा गुप्ता ने इंटरव्यू में दिया था ये अनूठा जवाब

मेघा ने सिविल एग्जाम के लिए किसी तरह की कोचिंग नहीं की बल्कि इंटरनेट के माध्यम से तैयारी कर 674 वी रैंक हासिल की है.

नई दिल्ली/कानपुर: कानपुर की मेघा गुप्ता ने यूपीएसएसी में हुए इंटरव्यू में पूछा गया जब जब आप वेटिंग हाल में बैठी थी तो आप के मन में क्या चल रहा था. मेघा ने बताया कि मैं पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को याद कर रही थी जिसमें उन्होंने कहा था "न हार में न जीत में कुंचित नहीं भयभीत नहीं,कर्तव्य पथ पर जो मिले यह भी सही वो भी सही, हार नही मानूंगा वरदान नही मानूंगा मैं " इस जवाब से मेघा ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया. मेघा ने यूपीएससी एग्जाम के लिए किसी तरह की कोचिंग नही की है बल्कि इंटरनेट के माध्यम से पढाई कर 674 वीं रैंक हासिल किया है.

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित चावला मार्किट में रहने वाले सुशील गुप्ता कानपूर देहात के मूसानगर में एसबीआई बैंक में सीओ के पद पर तैनात है. परिवार में पत्नी संगीता गुप्ता बेटे रिषभ व बेटी मेघा गुप्ता के साथ रहते हैं. मेघा ने भोपाल के एनआईटी कालेज से बीटेक किया है, मेघा ने सिविल एग्जाम के लिए किसी तरह की कोचिंग नहीं की बल्कि इंटरनेट के माध्यम से तैयारी कर 674 वी रैंक हासिल की है.

UPSC: 674 वीं रैंक हासिल करने वाली मेघा गुप्ता ने इंटरव्यू में दिया था ये अनूठा जवाब

मेघा ने बताया कि मेरे मामा जज है मुझे उन्हीं से प्रेरणा मिली है मेरे मामा कहते थे कि आप समाज से इतना कुछ लेते है और सीखते है. हमारा फर्ज बनता है कि हम समाज के लिए कुछ करें. इस बात से प्रेरणा लेकर मैंने सिविल एग्जाम की तयारी की मैंने ढाई साल इसकी तैयारी तब जाकर मुझे इसमें सफलता मिली है.

मेघा ने कहा कि मै आईपीएस बनकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों को जैसे रेप, दहेज़ उत्पीड़न, घरेलू हिंसा पर काम करने का मन है. बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार पर काम करना चाहती हूं. मैं देख रही हूं महिलाओं और बच्चियों के साथ कितना अत्याचार हो रहा है. जिसे देखकर बहुत दुःख होता है समाज से ऐसे लोगों को उखाड़ कर फेंकना चाहती हूं. मेघा ने बताया कि मेरे परिवार में मेरी मां, पिता और भाई ने बहुत सपोर्ट किया है.

मेघा ने बताया कि जब मै इंटरव्यू के लिए गई तो मैं कानपुर से हूं तो मुझसे पूछा गया कि कानपुर का नाम कानपुर क्यों पड़ा. आप अपनी कौन सी क्वालिटी तीन साल के बच्चे को सिखाना चाहेगी. इसका जवाब देते हुए मैंने कहा कि मै बच्चे को सबसे बड़ी बात कोशिश करना है, मैं बच्चे को यही सिखाना चाहूंगी की आप खेलने में, पढाई या फिर झगड़े में भी कोशिश का गुण नही खोना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: कोटा में पैसों का लिफाफा मिलने का आरोप, प्रदर्शन
राजस्थान निकाय चुनाव: कोटा में पैसों का लिफाफा मिलने का आरोप, प्रदर्शन
Delhi Building Collapse Live: बिल्डिंग हादसे में आरोपी हरिराम गुप्ता की पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार
Live: बिल्डिंग हादसे में आरोपी हरिराम गुप्ता की पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार
दिल्ली में इमारत गिरने पर मनोज झा की दो टूक, 'मुझे पता था कि…'
दिल्ली में इमारत गिरने पर मनोज झा की दो टूक, 'मुझे पता था कि…'
कानपुर: बहू ने करवाई थी हत्या, दवा कारोबारी मर्डर केस में खुलासा
कानपुर: बहू ने करवाई थी हत्या, दवा कारोबारी मर्डर केस में खुलासा

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget