एक्सप्लोरर

यूपी: कुंभ के लिए बनेंगे 5000 कॉटेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई सुविधाएं

कुंभ के दौरान पहली बार देश एवं विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी और साथ में पूरे कुंभ में टेंट सिटी विकसित की जाएगी जिसमें 5,000 कॉटेज होंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में अगले साल लगने वाले कुंभ मेले को लेकर सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. अधिकारियों का दावा है कि कुंभ के दौरान पहली बार देश एवं विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी और साथ में पूरे कुंभ में टेंट सिटी विकसित की जाएगी जिसमें 5,000 कॉटेज होंगे. पर्यटन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, केंद्र और प्रदेश सरकार पिछले डेढ़ साल से कुंभ की बेहतर तैयारियों में लगी हुई है. हम वहां पर आधुनिक व्यवस्था श्रद्धा और परंपरा के साथ देंगे. इस क्रम में हेलीकॉप्टर से महाकुंभ दर्शन कराया जाएगा. कुंभ का आकर्षण इस बार भी अखाड़ों का स्नान और शाही सवारी होंगी. कुंभ के दौरान देशभर के कलाकार यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे. इसके लिए छह अलग-अलग केंद्र बनाए जाएंगे. लगभग 10,000 की क्षमता वाला एक कंवेंशन सेंटर बनेगा, जहां कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी. कुंभ का प्रचार-प्रसारदूतावासों के माध्यम से भी किया जाएगा. पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था होगी. खुफिया कैमरे से निगरानी होगी, कमांडो दस्ते तैनात होंगे. शहर का नवीनीकरण, चौड़ीकरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली सेनिटेशन की व्यवस्था की जा रही है. बायोडिग्रेबल टॉयलेट लगाए जाएंगे ताकि गंगा में गंदगी न जाए. बेहतर सड़क, बिजली, पानी की सुविधा देंगे. उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के मुताबिक,"कुंभ के दौरान 5,000 कॉटेज बनाए जाएंगे, जिसमें 1,200 स्विस कॉटेज होंगे. इनमें डीलक्स, सुपर डीलक्स श्रेणी के होंगे. बाहर से आने वाले श्रद्धालु इन स्थानों पर रुक सकेंगे."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम आतंकी हमले पर CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, 10 लाख की करेंगे मदद
कुलगाम आतंकी हमले पर CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, 10 लाख की करेंगे मदद
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, मजदूरों को मारी गोली; 2 की मौत
कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, मजदूरों को मारी गोली; 2 की मौत

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget