एक्सप्लोरर

यूपी: प्रदेश में खोली गईं थीं 26 हजार शराब की दुकानें, तीन अरब की हुई बिक्री

यूपी में सोमवार को 26 हजार शराब की दुकानें खुलीं.सोमवार को प्रदेश में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब और बियर बिकी.

लखनऊ: चालीस दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को मिली रियायत का असर सबसे ज्यादा शराब के ठेकों पर ही देखने को मिला. प्रदेश में शराब के शौकीनों ने तीन अरब रुपये की बोतलें खरीद डालीं. इनमें सर्वाधिक बिक्री अंग्रेजी शराब की हुई. प्रदेश भर में लगभग 26 हजार दुकानें खोली गईं थीं, जिनसे सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक शराब की बिक्री हुई. शराब कारोबारियों की मानें तो यूपी में सोमवार को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब और बियर बिकी. जबकि लखनऊ में साढ़े छह करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब बिकी. यूपी के लिक्कर सेलर वेलफेयर असोसिएशन के मुताबिक गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज जैसे दर्जन भर जिलों में चार से पांच करोड़ रुपये की शराब सोमवार को बिकी. लॉकडाउन का तीसरा फेज झेल रहे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों का नजारा सोमवार सुबह से ही बदला हुआ दिखा. खाली रहने वाली सड़कों पर सुबह सात बजे से ही लोगों की चहलकदमी शुरू हो गई. कोई झोला तो कोई कैरी बैग लेकर शराब की दुकान की ओर जाता दिखा. दुकानदारों ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी. चूने से गोले और रस्सियों से घेराबंदी की गई थी. 10 बजते ही दुकानों के शटर खुले तो लोग शराब खरीदने टूट पड़े. छुट्टे की दिक्कत ना हो इसलिए लोग कीमत जोड़कर रकम लाए थे.कई जगहों पर तो सुबह आठ तो कहीं नौ बजे से पहले ही शराब खरीदने वालों की लाइन लग गई. कई इलाकों में तो लाइन आधे से एक किमी तक लंबी थी. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी. कई जगह लोगों ने खुलकर नियमों की धज्जियां भी उड़ा दीं. 43 दिनों बाद दुकानें खुलीं तो लोग स्टॉक करने के लिए बड़ी मात्रा में शराब खरीदने लगे. इसकी जानकारी मिली तो आबकारी विभाग ने लिमिट तय कर दी. तय लिमिट के मुताबिक एक व्यक्ति को एक दिन में 750 एमएल की एक बोतल, दो अद्धे या तीन पौवे ही दिए जाएंगे. बियर की दो बोतलें या तीन केन बीयर ही एक बार में खरीदे जा सकेंगे. हालांकि इस ऑर्डर की जानकारी होते-होते ज्यादातर दुकानों पर शराब खत्म हो गई थी और दुकानें शाम 7 बजे से पहले ही बंद हो गईं. ज्यादा तेजी से बिक्री होने कारण कई दुकानों में माल खत्म हो गया जबकि थोक दुकानों से माल रिलीज नहीं किया गया. उधर मंगलवार को भी इसी तरह की भीड़ उमड़ने के हिसाब से तैयारियां की गईं, लेकिन लोग इक्का-दुक्का संख्या में ही ठेकों के बाहर नजर आए. लखनऊ के हजरतगंज इलाके के एक शराब ठेके के बाहर ड्यूटी पर लगे सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को एक अफवाह लोगों के बीच फैली थी कि स्टॉक क्लियर करने के लिए एक दिन ही दुकानें खुलेंगी. ऐसे में लोग कई कई बोतलें खरीद ले गए. इसी वजह से मंगलवार को ठेकों के बाहर भीड़ अपेक्षाकृत कम नजर आ रही है. ये भी पढ़ें- COVID-19 की दवा बनाने की दिशा में भारत का बड़ा कदम, रेमेडिसविर पर मिली कामयाबी- रिपोर्ट Explained : देश में शराब की खपत कितनी है और राज्य सरकार की आमदनी में इसका हिस्सा कितना है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती जी आईं लेकिन... सीएम योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
मायावती जी आईं लेकिन... सीएम योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget