एक्सप्लोरर

COVID-19 की दवा बनाने की दिशा में भारत का बड़ा कदम, रेमेडिसविर पर मिली कामयाबी- रिपोर्ट

अमेरिका के नैदानिक परीक्षण के परिणाम दिखाते हैं कि रेमेडिसविर से कोरोना के मरीज औसतन 11 दिन में ठीक हो गए. अमेरिका में कोविड-19 के इलाज के लिए आपातकालीन अनुमति मिल चुकी है.

नई दिल्ली: दुनियाभर के देश कोविड-19 वैक्सीन की खोज में लगे हैं. अभी तक कोई भी देश इस बीमारी के इलाज की दवाई नहीं बना पाया है. वहीं भारत कोविड-19 के लिए दवा बनाने के एक कदम आगे बढ़ गया है. हैदराबाद स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (CSIR-IICT) ने रेमेडिसविर के लिए प्रमुख शुरुआती सामग्री (KSM) को संश्लेषित किया है. आईआईसीटी के निदेशक डॉक्टर श्रीवरी चंद्रशेखर ने केएसएम का संश्लेषण किसी भी दवा के लिए सक्रिय दवा घटक विकसित करने के लिए पहला कदम बताया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आईआईसीटी ने सिप्ला जैसे दवा निर्माताओं के लिए तथाकथित प्रौद्योगिकी प्रदर्शन भी शुरू किया है ताकि जरूरत पड़ने पर भारत में विनिर्माण शुरू हो सके. रेमेडिसविर को गिलियड साइंसेज द्वारा निर्मित किया गया है. नैदानिक डेटा के आधार पर अमेरिका में कोविड-19 का इलाज करने वाली ये पहली दवा है. अमेरिका में कोविड-19 के इलाज के लिए आपातकालीन स्थिति में इस दवा को इस्तेमाल करने की अनुमति मिल चुकी है.

गिलियड साइंसेज का दवा पर पेटेंट गिलियड साइंसेज का दवा पर पेटेंट है, लेकिन पेटेंट कानून इस दवा को सिर्फ रिसर्च के लिए बनाने की अनुमति देता है न कि बेचने के लिए. अमेरिका में नैदानिक परीक्षण के परिणामों के मुताबिक, रेमेडिसविर से संक्रमित मरीज औसतन 11 दिन में ठीक हो गए जबकि अन्य दवा से ठीक होने में 15 दिन का समय लगा. भारत कोविद -19 के इलाज के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की सॉलिडैरिटी ट्रायल का हिस्सा है और परीक्षण के लिए दवा की 1000 खुराक मिली है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एक बयान में कहा कि CSIR-IICT द्वारा KSM के संश्लेषण को प्राप्त कर लिया गया है. इस पर रिसर्च चल रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने रेमेडिसविर को फैविपीरावीर (फ्लू की दवा) के बाद कोविड-19 के इलाज के लिए एक और आशाजनक दवा बताई है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना काल में पिछला 24 घंटा सबसे बुरा, सबसे अधिक 195 मौत और सबसे ज्यादा 3900 नए केस आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget