एक्सप्लोरर

राजस्थान: जिंदगी और मौत दोनों पर लॉकडाउन की मार, कोटा में एक हजार से अधिक अस्थि कलशों को विसर्जन का इंतजार

लॉकडाउन का असर जिंदगी और मौत दोनों पर ही देखने को मिल रहा है. हालात ये हैं कि अब अस्थि कलशों को बाहर रखना पड़ रहा है. मोक्ष के इंतजार में लगे अस्थि कलशों के अंबार से लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं.

जयपुर: कोरोना संक्रमण ने दुनियाभर में आर्थिक हानि तो पहुंचाई ही हैं साथ ही सामाजिक ताना-बाना भी छिन्न-भिन्न कर दिया है. संक्रमण से मरने वाले कई लोगों का अंतिम संस्कार सरकार ने ही किया है. वहीं कई जगह सामान्य मौत होने पर भी लोग अंतिम संस्कार के बाद की क्रियाएं पूरी नहीं कर पा रहे हैं.

कोटा शहर के मुक्तिधामों में अस्थि कलश रखने की लॉकर्स फुल हो गए हैं. साधन नहीं होने से अस्थियां अंतिम क्रियाओं का इंतजार कर रही हैं क्योंकि हिंदू समाज मे मान्यता है की अंतिम क्रिया के बाद अस्थियों को गंगा या अन्य किसी नदी की धारा मैं प्रवाहित किया जाता है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है.

कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में राज्यों से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है, जिससे मोक्ष स्थल में अस्थि कलश जमा होते जा रहे हैं. आदर्श सेवा समिति स्टेशन मुक्तिधाम के अध्यक्ष हरि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कोटा में सबसे पहले अस्थि कलश रखने की शुरूआत यहां की गई थी जिसमें 16 लॉकर अस्थि कलश रखने के लिए बनाए थे, जो फुल हो चुके हैं. दाह संस्कार के बाद फूल चुनकर उनकी अस्थियां अस्थि कलश में रख देते हैं.

हिंदू मान्यता के अनुसार वे इन अस्थि कलश को हरिद्वार या कहीं और विसर्जन के लिए ले जाते हैं, ताकि मृतक को मोक्ष मिल सके, लेकिन लॉकडाउन में उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिल रही है, जिसके चलते कई लोग तो अपने घर ही अस्थि कलश लेकर जा रहे हैं और कईलोग मुक्तिधाम में ही अस्थि कलश को लॉकर में रख रहे हैं, लेकिन अब लॉकर फुल होने पर कई लोग पेड़ के तो कई वाटर कूलर में ही अस्थि कलश को बांध गए. इसके साथ कुछ परिजन ने केशवराय पाटन में ही अस्थियों का विसर्जन कर दिया.

कोटा के अन्य मुक्तिधाम में जहां व्यवस्था है वहां लोगों ने अस्थि कलश मुक्तिधाम में रखे हुए हैं. जहां व्यवस्था नहीं हैं ऐसे में लोग अपने घर पर ही अस्थि कलश ले गए और अब लॉक डाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं. कोटा में करीब एक हजार से अधिक अस्थि कलशों को विसर्जन का इंतजार है.

कोरोना पर ताइवानी तीर से तिलमिलाया चीन, वर्ल्ड हेल्थ असेंबली की बैठक पर है सबकी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण

वीडियोज

Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget