एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: राहुल गांधी रविवार से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर, जानें क्या है कार्यक्रम?

Rahul Gandhi Visit: Karnataka: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए दो दिनों के लिए कर्नाटक के दौरे पर आ रहे हैं.

Rahul Gandhi Visit Karnataka: कांग्रेस की कर्नाटक चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य का कल से यानी रविवार (23 अप्रैल) से दो दिन का दौरा करेंगे. वो इस दौरान उत्तर कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. राहुल गांधी बसवन्ना जयंती के कार्यक्रमों में भाग लेंगे और दोपहर बाद विजयपुरा में सभा को संबोधित करेंगे. 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कर्नाटक के कोलार में 5 अप्रैल को आना था, लेकिन यह दौरा रद्द हो गया था. इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा था कि चुनाव में अभी काफी समय है और ऐसे में उनका आना (राहुल गांधी) अभी बहुत जल्दी होगा. इसके बाद राहुल 16 अप्रैल को कोलार पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था. 

बता दें कि कोलार में राहुल गांधी की गई ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणियों को लेकर मानहानि के एक मामले में सूरत की एक अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था और दो साल की कैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए गये थे.

डी के शिवकुमार भी करेंगे प्रचार

उडुपी जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार कोडावूर ने शुक्रवार (21 अप्रैल) को बताया कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी 23 और 24 अप्रैल को उडुपी जिले का दौरा करेंगे. शिवकुमार 23 अप्रैल को बयंदूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कोल्लूर मंदिर जाएंगे.

फिर 24 अप्रैल को एक विशाल रोड शो भी निर्धारित किया गया है, जिसमें वह उडुपी शहर के बस स्टैंड से अज्जरकाड तक जाएंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इन आयोजनों में 10,000 से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. 

बता दें कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के दो बड़े चेहरे हैं. एक तो पूर्व सीएम सिद्धारमैया और दूसरे प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार हैं. राज्य में 10 मई को एक चरण में इलेक्शन है और 13 मई को परिणाम आएगा. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: क्या कर्नाटक में लागू होगा गुजरात मॉडल? अमित शाह ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग
'हमारे ऊपर से प्रतिबंध हटाओ, हम करते हैं मदद', गर्मी से उबला यूरोप तो ईरान ने फ्रांस-इटली-ब्रिटेन को दिया बड़ा ऑफर
'हमारे ऊपर से प्रतिबंध हटाओ, हम करते हैं मदद', गर्मी से उबला यूरोप तो ईरान ने फ्रांस-इटली-ब्रिटेन को दिया बड़ा ऑफर
मसूद अजहर से हाफिज सईद के करीबियों तक... PAK में बैठे आतंकियों की भारत ने तोड़ी कमर, कौन हैं 23 नाम, जो टेररिस्ट हुए घोषित
मसूद अजहर से हाफिज सईद के करीबियों तक... PAK में बैठे आतंकियों की भारत ने तोड़ी कमर, वो 23 नाम, जो टेररिस्ट हुए घोषित

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget