एक्सप्लोरर

पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर आज होंगे रवाना, जानें क्या है शेड्यूल

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी 16 दिसंबर से इथियोपिया की राजकीय यात्रा करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की अफ्रीकी देश की पहली यात्रा होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से तीन देशों के दौरे पर जाएंगे, जिसमें जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान शामिल हैं. पीएम मोदी सोमवार को किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर जॉर्डन पहुंचेंगे. हाशमाइट किंगडम की दो दिन की यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन से मिलेंगे और भारत-जॉर्डन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे, साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है, यह भारत-जॉर्डन द्विपक्षीय जुड़ाव को और मजबूत करने, आपसी विकास और समृद्धि के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशने और क्षेत्रीय शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर प्रदान करती है.

16 दिसंबर से इथियोपिया की राजकीय यात्रा

यात्रा के दूसरे चरण में, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी 16 दिसंबर से इथियोपिया की राजकीय यात्रा करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की अफ्रीकी देश की पहली यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "वह प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे. ग्लोबल साउथ में साझेदार के रूप में, यह यात्रा दोस्ती और द्विपक्षीय सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी."

17 और 18 दिसंबर को ओमान का दौरा

अपनी यात्रा के अंतिम चरण में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 17 और 18 दिसंबर को ओमान का दौरा करेंगे. यह पीएम मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत और ओमान सदियों पुराने दोस्ती के बंधन, व्यापार संबंधों और मजबूत लोगों से लोगों के संबंधों पर आधारित एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं. यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 साल पूरे होने का प्रतीक होगी और दिसंबर 2023 में ओमान के महामहिम सुल्तान की भारत की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है."

उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि और संस्कृति सहित द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा करने के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्राइम ब्रांच ने PLA के वांटेड उग्रवादी को किया गिरफ्तार, फर्जी पहचान से दिल्ली में छिपा था
क्राइम ब्रांच ने PLA के वांटेड उग्रवादी को किया गिरफ्तार, फर्जी पहचान से दिल्ली में छिपा था
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget