एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट में चल रही थी ऑनलाइन सुनवाई तभी बिना शर्ट के दिखा शख्स, जजों ने जताई कड़ी नाराजगी

एक मामले की सुनवाई के लिए शख्स बिना शर्ट पहने जजों के सामने आ गया और जज इस घटना को लेकर बेहद नाराज दिखे. बता दें कि इससे पहले भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ऐसी चीजें देखने को मिली हैं और जस्टिस इस पर कड़ी आपत्ति जता चुके हैं.

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के कारण सुप्रीम कोर्ट में भी वर्चुअल रूप से मामलों की सुनवाई की जा रही है. ऐसे ही एक मामले की सुनवाई करते समय एक शख्स अदालत के सामने बिना शर्ट पहने ही आ गया. इसके बाद अदालत ने उस शख्स को कड़ी फटकार लगाई है. अदालत इस मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रही थी.

मंगलवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान एक शख्स अचानक ही बिना शर्ट पहने जजों के सामने आ गया. इस शख्स को बिना शर्ट के देखकर जज काफी असहज दिखे जिसके बाद उसे कड़ी फटकार लगाई गई. जजों ने कहा कि ये व्यवहार मर्यादा के अनुरूप नहीं है. इस विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था करने वाले अथॉरिटी से भी बात की गई. उन्हें कहा गया कि करीब आठ महीने से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की जा रही है लेकिन फिर भी ऐसी चीजें निकलकर सामने आ रही हैं. बता दें कि जस्टिस एल नागेश्वर राव और हेमंत गुप्ता इस मामले की सुनवाई कर रहे थे.

इससे पहले भी हुई हैं ऐसी चीजें 

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ऐसी चीजें देखने को मिली हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक मामले की सुनवाई के दौरान एक वकील बिना शर्ट के मीटिंग में आ गया था जिसके बाद जजों ने आपत्ति जताई थी. साथ ही साथ ही वकील को भी कड़ी फटकार लगाई गई थी. उस समय जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ मामले की सुनवाई कर रहे थे. वकील से कहा गया था कि वे मर्यादा का पालन करें और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना दोहराएं.

सुनवाई के दौरान बेड पर लेटा मिला था वकील

जुलाई के महीने में एक मामले की वर्चुअल रूप से सुनवाई के दौरान एक वकील को बेड पर लेटे पाया गया था. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी. साथ ही हिदायत दी थी कि आगे से ऐसी गलती ना हो. कोर्ट ने कहा था कि वकीलों को डिसिप्लिन में रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें

किसान आंदोलनों के बीच पंजाब के CM अमरिंदर सिंह कल अमित शाह से मुलाकात करेंगे

कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने के बाद ब्रिटेन के PM बोले, 'चुनौतियां बाकी, -70 डिग्री सेल्सियस पर करना होगा स्टोर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget