एक्सप्लोरर

किसान आंदोलनों के बीच पंजाब के CM अमरिंदर सिंह आज अमित शाह से मुलाकात करेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह केंद्र के हालिया कृषि कानूनों का लगातार विरोध कर रहे हैं. इस बीच सिंह गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे.

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. किसान संगठन और सरकार की बैठक से पहले यह मुलाकात होगी.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह लगातार केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष को ‘न्यायपूर्ण’ बताते हुये केंद्र सरकार से सवाल किया कि वह किसानों की आवाज क्यों नहीं सुन रही है और इस मुद्दे पर उसका हठी रवैया क्यों है?

सिंह ने दोहराया कि उनकी सरकार इन ‘काले कानूनों’ के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ जनता की बात सुनना सरकार का काम है . अगर कई राज्यों के किसान इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं तो इसका मतलब है कि वे वास्तव में दुखी हैं.’’

अमित शाह की बैठक

केंद्र और प्रदर्शनकारी किसानों के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे चरण की बातचीत से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक की. तोमर, गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने मंगलवार को किसान नेताओं के साथ बातचीत के दौरान केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व किया था. अब गुरुवार को फिर किसान संगठनों और सरकार के बीच बातचीत होगी.

माना जा रहा है कि बुधवार को तीन प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों की ओर से उठाए गए मुद्दों और इसको लेकर चर्चा की है कि नए कृषि कानूनों को लेकर कैसे कृषकों की चिंताओं को दूर किया जाए.

नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे 35 किसान संगठनों की चिंताओं पर गौर करने के लिए एक समिति गठित करने के सरकार के प्रस्ताव को किसान प्रतिनिधियों ने ठुकरा दिया था.

लगभग दो घंटे चली बैठक में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की एकमत राय थी कि तीनों नये कृषि कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए। किसानों के प्रतिनिधियों ने इन कानूनों को कृषक समुदाय के हितों के खिलाफ करार दिया.

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- किसान आंदोलन का रास्ता छोड़कर चर्चा से हल निकालें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget