एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Violence: पश्चिम बंगाल में अग्निपथ योजना पर बवाल के बाद रेल सेवा ठप, मुश्किल में फंसे यात्री

Agnipath Scheme Row: बंगाल की पूर्वा एक्सप्रेस से लेकर शाम तक की सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. विरोध प्रदर्शन के कारण रद्द की गई ट्रेनें फिर कब से चलेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Protest On Agnipath: अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में मचा बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सेना (Indian Army) में भर्ती को लेकर सरकार की इन नई नीति के खिलाफ विरोध की आग कई राज्यों में फैल चुकी है. जगह-जगह से तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है. वहीं सरकार प्रदर्शनकारियों को समझाने और इस योजना के फायदे गिनाने में जुटी हुई है. अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ देशभर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन में सबसे अधिक नुकसान रेलवे को पहुंचा है. उपद्रवियों ने कई ट्रेनों (Trains) को आग के हवाले कर दिया है, तो कहीं रेलवे पटरियों को नुकसान पहुंचाया है. 

सरकार भले ही प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है. लेकिन युवाओं ने जिस प्रकार से अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ उग्र प्रदर्शन जारी रखा है, उससे यात्रियों में डर का माहौल है. इस उपद्रव को देखते हुए कई यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल कर दिए है. यात्रियों को डर सताने लगा है कि कहीं रास्ते में फंस गए तो क्या होगा? कई इलाकों में लगातार विरोध प्रदर्शन के कारण घंटों तक ट्रेनों को जबरन रोका जा रहा है. जिसके चलते कई रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया या फिर उनके रूट में बदलाव किया है. 

पश्चिम बंगाल में रेल सेवा हुई ठप

अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन से पश्चिम बंगाल भी अछूता नहीं है. बंगाल में भी विरोध प्रदर्शन के कारण खासा असर देखने को मिल रहा है. पश्चिम बंगाल से पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत और उत्तर भारत की ओर जाने वाली लगभग हर ट्रेन पर इसका प्रभाव पड़ा है. बंगाल की पूर्वा एक्सप्रेस से लेकर शाम तक की सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. विरोध प्रदर्शन के कारण रद्द की गई ट्रेनें फिर कब से चलेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. विरोध प्रदर्शन का असर पश्चिम बंगाल की लोकल ट्रेनों पर दिखने लगा है. जिसके कारण कुम्भ एक्सप्रेस, बंदेल, वर्द्धमान लोकल समेत हावड़ा स्टेशन से जाने वाली सभी लोकल ट्रेनों जो दक्षिण पूर्व या उत्तर पूर्व की ओर जाती हैं को रद्द कर दिया गया है. 

बंगाल में रेल यात्रियों को हो रही परेशानी

कई यात्रियों के टिकट को रद्द कर दिया गया है. एक यात्री शंकर साहा ने बताया कि वे जब हावड़ा स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि कोई ट्रेन नहीं चल रही है सभी ट्रेने रद्द कर दी गई है. ट्रेन रद्द होने से काफी परेशानी हो रही है. बहुत से लोग ट्रेन से ही यात्रा करते हैं. इस समय देश की हालत बहुत खराब है. वहीं ट्रेन रद्द होने से परेशान एक अन्य यात्री सुभाजीत ने कहा कि, उन्होंने आपातकालीन टिकट करवाया था. फिर अचानक पता चला कि हंगामे के चलते दिक्कत आ रही है. वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए ट्रेन से सफर करने वाले थे. लेकिन अब उन्हें पता चला कि हिंसा के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है. उन्हें डर है कि यदि बीच यात्रा में उपद्रवियों ने ट्रेन पर हमला कर दिया तो वह क्या करेंगे? वहीं एक बुजुर्ग दंपत्ति जो बंगाल से हरिद्वार जाना जाता था, उनकी ट्रेन भी रद्द कर दी गई है. बुजुर्ग दंपत्ति ने हरिद्वार से आगे केदारनाथ की यात्रा पर जाना था. उनका आने-जाने की टिकट बुक थी. लेकिन ट्रेन कैंसिल होने से उन्हें अपनी यात्रा को रद्द करना पड़ा. 

इसे भी पढ़ेंः-

Moose Wala Murder Case: लॉरेंस बिश्नोई के कबूलनामे से लेकर गैंगस्टरों की गिरफ्तारी तक, मूसेवाला मर्डर केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

Agnipath Row: अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अग्निवीरों के लिए सीटें होंगी आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget