एक्सप्लोरर

आखिर क्या है मोलोटोव कॉकटेल, जिससे अमेरिका में हुआ हमला, कौन है आरोपी?

Molotov Cocktail: मोहम्मद सबरी सोलिमन नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति ने मोलोटोव कॉकटेल का इस्तेमाल किया, जिससे हमले में छह लोग घायल हो गए।

Molotov Cocktail: अमेरिका के एक शहर में इजरायल समर्थक प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा ने सभी को चौंका दिया. इस प्रदर्शन पर हुए "लक्षित आतंकी हमले" में हमलावर ने मोलोटोव कॉकटेल और एक अस्थायी फ्लेमथ्रोवर का इस्तेमाल किया. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनके शरीर पर जलने जैसे गंभीर घाव हैं.

हमलावर की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद सबरी सोलिमन के रूप में हुई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी हाथ में मोलोटोव कॉकटेल लिए हुए नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि हमले के दौरान संदिग्ध स्वयं भी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

क्या होता है मोलोटोव कॉकटेल?

मोलोटोव कॉकटेल एक देसी हथियार है, जिसे शीशे की बोतल, पेट्रोल जैसे ज्वलनशील तरल और एक कपड़े की बाती से तैयार किया जाता है. इस बाती को आग लगाकर बोतल को लक्ष्य की ओर फेंका जाता है, जिससे वह टकराते ही भड़क उठती है और आग लग जाती है.

मोलोटोव कॉकटेल का इतिहास और नाम का स्रोत

इस हथियार का नाम सोवियत संघ के विदेश मंत्री रहे व्याचेस्लाव मोलोतोव के नाम पर पड़ा. 1939 में फिनलैंड और सोवियत संघ के बीच हुए शीतकालीन युद्ध के दौरान इसका इस्तेमाल हुआ था. उस समय सोवियत बमबारी को मोलोतोव ने "हवाई भोजन वितरण" कहा था. फिनलैंड के लोगों ने इस पर व्यंग्य करते हुए बमों को "मोलोटोव ब्रेड बास्केट" और जवाब में आग लगाने वाली बोतलों को "मोलोटोव कॉकटेल" कहना शुरू किया.

फिनलैंड में बड़े पैमाने पर हुआ निर्माण

फिनलैंड ने कम संसाधनों में मोलोटोव कॉकटेल को एक सशक्त हथियार में बदल दिया. अल्को कॉर्पोरेशन नामक सरकारी शराब कंपनी ने 1939 में करीब 5 लाख मोलोटोव कॉकटेल तैयार किए. इनका इस्तेमाल विशेष रूप से सोवियत टैंकों को जलाने में किया गया क्योंकि वे गैसोलीन से चलते थे.

विद्रोह और दंगों में अक्सर किया गया इस्तेमाल
1930 के दशक में अस्तित्व में आने के बाद से मोलोटोव कॉकटेल दुनियाभर में कई क्रांतियों, विरोध प्रदर्शनों और दंगों में इस्तेमाल होता रहा है. यह हथियार सस्ते, सरल और प्रभावी होने के कारण अक्सर हिंसक आंदोलनों का हिस्सा बना रहा है.

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

हमले के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के रूप में देखा जा रहा है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है. साथ ही, यह घटना अमेरिका में प्रदर्शन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर नए सिरे से सवाल खड़े कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget