एक्सप्लोरर

'पिछली सरकारों में युवाओं को मिलती थीं गोलियां, BJP सरकार निषादों के सपने कर रही साकार', बोले CM योगी

Nishad Community: आदित्यनाथ ने कहा कि निषाद राज गुहा और भगवान राम की अविभाज्य मित्रता हमारी विरासत है और यह रामराज्य के सपने को आगे बढ़ा रही हैं और डबल इंजन सरकार इसे साकार कर रही है

Yogi Adityanath On Nishad Community: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार (13 जनवरी) को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में निषाद समुदाय के युवाओं को “गोलियां मिलती” थीं, लेकिन इस सरकार (बीजेपी) में उनके सपने साकार हो रहे हैं. शुक्रवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (NISHAD Party) के संकल्प दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ''निषाद समुदाय के युवाओं को पिछली सरकारों में गोलियां मिलती थीं और इस सरकार के दौरान उनके सपने सच हो रहे हैं."

सीएम योगी ने कहा कि निषाद राज गुहा और भगवान राम की अविभाज्य मित्रता हमारी विरासत है और यह रामराज्य के सपने को आगे बढ़ा रही हैं और डबल इंजन सरकार इसे साकार कर रही है. उन्होंने कहा कि हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि निषाद पार्टी ने निषादों और मछुआरा समाज के सुधार के लिए 10 साल पहले जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करने का काम अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री ने कहा कि निषाद समुदाय के आरक्षण के मामले पर सरकार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है.

'चुनाव हारने के बाद याद आ रही है निषादों की याद'
प्रदेश के मत्स्य मंत्री (Fisheries Minister) और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को निषादों की याद आ रही है. संजय निषाद ने कहा कि निषादों को अनुसूचित जाति वर्ग में आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं और उन्होंने इस संबंध में भारत के महापंजीयक को पत्र भी लिखा है.

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा और राज्य की 403 विधानसभा सीटों में छह सीटों पर जीत हासिल की. संजय निषाद विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्हें आदित्यनाथ के नेतृत्व में दूसरी बार बनी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें

Weather Forecast: आपके शहर में अगले 10 दिन तक कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget