एक्सप्लोरर

Weather Forecast: आपके शहर में अगले 10 दिन तक कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी से दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है.

IMD Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर से मिली राहत जल्द खत्म हो सकती है और एक बार फिर से गलन वाली ठंड लौटने वाली है. मौसम विभाग ने 14 जनवरी के बाद से तापमान में गिरावट की आशंका जताई है. शनिवार से अगले दो दिनों के भीतर तापमान 3 से 5 डिग्री नीचे आ सकता है. आइए देखते हैं अगले 10 दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में तापमान नीचे आ सकता है. 14 से 16 जनवरी के बीच 5 डिग्री तक पारा नीचे आने का अनुमान है. विभाग ने अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की आशंका जताई गई है. 

बारिश और बर्फबारी

19 से 25 फरवरी के दौरान सप्ताह के पहले भाग में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की/मध्यम लेकर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की आशंका है।

सप्ताह के पहले भाग के दौरान चरम दक्षिण प्रायद्वीपीय और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

तापमान

उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में तापमान में अगले 48 घंटे में गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है. वहीं पूर्व के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 

अगले सप्ताह 19 से 25 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर राज्यों के बाहर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3⁰ डिग्री नीचे रहने की संभावना है.

शीतलहर

15 से 18 तारीख को उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रहेगी जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की आशंका है. कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से में 13 और 14 जनवरी को वहीं मध्य प्रदेश में 16 और 17 जनवरी शीतलहर पड़ने का अनुमान लगाया गया है. विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 से 25 जनवरी के बीच मुख्य रूप से सप्ताह के दूसरे भाग के दौरान उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहेगी.

कोहरा

गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के निकट हल्की हवाएं चलेगी और उच्च नमी बनी रहेगी. इसके चलते अलग-अलग हिस्सों में रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरा रहेगा. 13 से 17 जनवरी के दौरान बिहार में सुबह के समय और उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की आशंका बनी रहेगी. 

14 से 17 तारीख के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा. जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 15 से 17 जनवरी के दौरान और उत्तर मध्य प्रदेश में 16 से 17 जनवरी, 2023 के दौरान घने कोहरे की आशंका है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली में अगले दो दिनों में गिरेगा पारा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget