एक्सप्लोरर

यूपी के स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर नकेल कसेगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ऐसा प्रस्ताव तैयार किया जाए, जिसमें न छात्रों का शोषण हो और न ही स्कूलों का नुकसान हो.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू कर दी है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो फीस वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए अब सरकार स्कूलों के साथ ही जनता से भी राय लेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं. विभाग की ओर से मंगलवार देर रात को विधेयक का प्रारूप मुख्यमंत्री के सामने रखा गया.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ऐसा प्रस्ताव तैयार किया जाए, जिसमें न छात्रों का शोषण हो और न ही स्कूलों का नुकसान हो. नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है, लिहाजा फीस नियंत्रण विधेयक पर रायशुमारी के लिए विभाग इस बाबत राज्य निर्वाचन आयोग से मंजूरी लेगा.

अधिकारियों की माने तो प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर लगाम कसने के लिए राज्य सरकार की ओर से यूपी स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क का विनियमन) विधेयक, 2017 का ड्राफ्ट तैयार किया गया है. इसके मुताबिक निजी स्कूलों में साल दर साल होने वाली फीस वृद्धि का आधार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक होगा. आगामी शैक्षिक सत्र की फीस तय करने के लिए प्रत्येक स्कूल कक्षावार छात्रों की संख्या के आधार पर ताजा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में फीस का पांच फीसदी जोड़ते हुए शुल्क वृद्धि कर सकेगा.

शर्त यह होगी कि इस तरह से निर्धारित की गई फीस स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों की मासिक प्रति व्यक्ति आय में हुई वृद्धि के औसत से अधिक नहीं होगी. स्कूल के परिसर में आयोजित व्यावसायिक गतिविधियों से होने वाली आय को स्कूल की आमदनी माना जाएगा और फीस में बढ़ोतरी आय और व्यय के बराबर अनुपात में होगी.

अधिकारियों की माने तो छात्र या उनके अभिभावक या अभिभावक संघ से मिलने वाली शिकायतों के निपटारे के लिए मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में जोनल शुल्क विनियामक समिति का गठन किया जाएगा. उसके फैसले से असहमति होने पर पक्षकार राज्य स्ववित्तपोषित विद्यालय प्राधिकरण में अपील कर सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget