एक्सप्लोरर

लापता एयरफोर्स विमान सुखोई-30 का मलबा मिला, पायलेट्स की कोई खबर नहीं

नई दिल्ली : असम के तेजपुर एयरबेस से कुछ दिनों पहले उड़ान भरने के बाद लापता हुए सुखोई-30 लड़ाकू विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है. विमन में दो पायलट सवार थे. फिलहाल पायलटों के बारे में कोई सूचना नहीं है. वायु सेना के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया, "मलबा उस स्थान के आसपास ही मिला है, जहां आखिरी बार विमान की स्थिति का पता चला था. फिलहाल मौसम खराब है और उस स्थान पर घने जंगल हैं."

यह भी पढ़ें : भारतीय वायुसेना के लापता विमान की खोज में चीन का 'अड़ंगा', बीजिंग ने दी है 'चेतावनी'

वायु सेना के तेजपुर अड्डे से सुबह लगभग 9.30 बजे उड़ान भरी थी

एसयू-30 ने 23 मई को वायु सेना के तेजपुर अड्डे से सुबह लगभग 9.30 बजे उड़ान भरी थी. यह स्थान अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा से लगभग 172 किलोमीटर दूर है. विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. जेट विमान का संपर्क सुबह करीब 11 बजकर 10 मिनट पर टूट गया, जब यह तेजपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर चीन से सटे अरुणाचल प्रदेश के दौलासांग क्षेत्र में था.

यह भी पढ़ें : झारखंड : नक्सलियों ने रेलवे सिग्नल सिस्टम को किया आग के हवाले, इंजन भी जला कर किया खाक

टीम के सदस्यों का अभी घटनास्थल पर पहुंचना बाकी है

तेजपुर 4 कोर के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल संबित घोष ने बताया कि लापता सुखोई-30 लड़ाकू विमान संपर्क टूटने के स्थान पर ही मिला है. यह तेजपुर के 60 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में शोणितपुर जिले में थी. प्रवक्ता ने कहा, ‘अभी मौसम खराब है और संबंधित जगह घने जंगल में है तथा तलाशी अभियान टीम के सदस्यों का अभी घटनास्थल पर पहुंचना बाकी है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget