एक्सप्लोरर

महिला आरक्षण बिल लागू होने में देरी पर मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाए सवाल तो कानून मंत्री बोले- आशंका मत करो, मोदी है...

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लागू करने में होने वाली देरी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल उठाए तो केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जवाब दिया.

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में चर्चा के बाद गुरुवार (21 सितंबर) को पास हो गया. इसके पक्ष में 214 वोट पड़े और विरोध में जीरो मत पड़े. इस चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के लागू होने की देरी पर सवाल उठाए तो केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पलटवार किया. 

नेता प्रतिपक्ष खरगे ने एक कविता पढ़ी. उन्होंने कहा, ''कोमल है तू कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है'' उन्होंने बिल के क्लॉज 5 का जिक्र करते हुए कहा आरक्षण तभी ही लागू होगा जब परिसीमन पूरा होगा. ये जनगणना के बाद होगा. ऐसे में मेरा सवाल है कि इसका क्रियान्वयन कितने साल में होगा ये बता दो. 

खरगे के बयान पर अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में कहा, ''आशंका मत करो. मोदी है तो मुमकिन है. सब संभव है.'' 

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?
खरगे ने तंज कसते हुए कहा, ''मुझे दो दिन पहले ही पता लगा कि ये बिल आने वाला है, लेकिन आपने 4 सितंबर 2023 को जयपुर में कहा कि वो दिन दूर नहीं कि जब संसद और विधानसभा में महिलाओं को उनका प्रतिनिधित्व मिलेगा. मतलब कि आपको मालूम हो गया. हमारे सभापति (उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़) बोले तो हमें लगा कि बिल आने वाला है.''

अमित शाह पर क्या कहा?
कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि एक बार गृह मंत्री अमित शाह ने बोला कि 15 लाख रुपये और दो करोड़ नौकरी देंगे. ये सवाल जब उनसे किया गया तो उन्होंने कहा कि ये चुनावी जुमला है. ऐसे में ये बिल तो आ गया, लेकिन ये भी जुमला नहीं निकलना चाहिए है. 

उन्होंने कहा कि हमसे कहते हैं कि आपने क्यों नहीं किया तो मेरा सवाल है कि आपने दस साल में क्या किया. इन दस सालों में आप कृषि बिल और नोटबंदी लेकर आ गए तो ये भी लेकर आ जाते. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने ओबीसी को लेकर क्या कहा?
खरगे ने कहा कि महिला आरक्षण बिल में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण नहीं है. ओबीसी देश में 60 फीसदी से ज्यादा है, लेकिन इनकी महिलाओं को कैसे आरक्षण मिलेगा. उन्होंने सवाल किया कि ओबीसी महिलाओं को क्यों छोड़ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill: 'जब बिल को लागू होने में 10 साल लग ही जाएंगे तो...', राज्यसभा में जयंत चौधरी का BJP पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget