एक्सप्लोरर

Women Reservation Bill: क्या नारी को 'शक्ति' मिलने में अभी लगेंगे कई और साल?

Women Reservation: महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) लोकसभा में पेश हो गया है. हालांकि, निकट भविष्य में इसके कानून बनने और फिर लागू होने की कोई उम्मीद नहीं है.

Women Reservation Bill In Parliament: देश की नई संसद अब नारी शक्ति का वंदन करने जा रही है. लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान जिस बिल में है, उसका आधिकारिक नाम संविधान (128वां संशोधन) विधेयक 2023 है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है. यह बिल मंगलवार (19 सितंबर) को लोकसभा में पेश हो गया. जिस तरह का संख्या बल बीजेपी के पास है, उससे उम्मीद है कि बिल लोकसभा में तो पास होगा ही होगा, राज्यसभा में भी कोई रुकावट नहीं आएगी.

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह बिल लागू हो पाएगा और अगर हां तो यह कब और कैसे लागू होगा? जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं क्या कानून वहां लागू होगा या फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के वक्त इसे लागू किया जाएगा. या फिर इसके लिए अभी और लंबा लंबा इंतजार करना होगा. 

संविधान (128वां संशोधन) विधेयक 2023 कहिए या नारी शक्ति वंदन अधिनियम और या फिर महिला आरक्षण बिल. यह लोकसभा में पेश हो गया है. ऐसे में अगर संसद के इस विशेष सत्र में यह बिल पास होकर कानून बन जाता है तो फिर क्या होगा? क्या ये कानून तुरंत लागू हो जाएगा? क्या इस कानून के लागू होने के बाद पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा के चुनाव होंगे? क्या पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों और फिर लोकसभा चुनावों पर इस कानून का असर पड़ेगा?

इसका जवाब है नहीं. दरअसल, इसका जवाब इस बिल में ही है, जो लोकसभा में पेश किया गया है. लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से पेश बिल में ही साफ कर दिया गया है कि जब तक जनगणना और परिसीमन न हो जाए, यह कानून लागू नहीं होगा.  

जनगणना के बाद होगा परिसीमन 
जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने के बाद परिसीमन होगा और उसके बाद ही संविधान संशोधन विधेयक 2023 को लागू किया जाएगा, जो लागू होने की तारीख से अगले 15 साल के लिए मान्य होगा. इसका मतलब यह है कि सबसे पहले देश की जनगणना होगी.

कानून का 2024 में लागू होना मुश्किल 
बता दें कि यह जनगणना 2021 में होने वाली थी, लेकिन अभी तक नहीं हो पाई. अब यह कब तक हो पाएगी, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. जनगणना के बाद परिसीमन होगा यानी कि आबादी के लिहाज से लोकसभा क्षेत्र का पुनर्निधारण किया जाएगा और तब जाकर इस कानून को लागू किया जाएगा. ऐसे में यह 2024 में लागू नहीं हो सकता है. हालांकि, इसे 2029 में लागू होने की उम्मीद है.

2026 के बाद होगी पहली जनगणना
हालांकि, यह इतना भी आसान नहीं है और इसकी वजह है प्रधानमंत्री वाजपेयी के कार्यकाल में हुआ संविधान संशोधन. उस वक्त तय किया गया था कि 2026 के बाद जो पहली जनगणना होगी और उसके आंकड़े जारी हो जाएंगे और उसके बाद परिसीमन होगा. इस लिहाज से 2026 के बाद पहली जनगणना 2031 में होगी. फिर 2034 में लोकसभा का चुनाव होगा और तब जाकर उस लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होगा.

पूर्ण कार्यकाल का करना होगा इंतजार
रही बात कि क्या बीच में ही इस कानून को लागू नहीं किया जा सकता तो कानून मंत्री ने जो बिल पेश किया है, उसमें साफ तौर पर लिखा है कि विधानसभा या लोकसभा के कार्यकाल के बीच में कानून लागू नहीं होगा. इसलिए कानून को लागू करने के लिए लोकसभा के पूर्ण कार्यकाल का इंतजार करना ही होगा. 

2029 से पहले लागू नहीं हो सकता कानून
ऐसे में लोकसभा में यह कानून 2029 के चुनाव से पहले किसी भी सूरत में लागू नहीं हो सकता है. रही बात विधानसभा चुनाव में इस कानून के लागू होने कि तो बिल में ही प्रावधान है कि जब तक जनगणना नहीं होती, कानून लागू नहीं होगा.  

यह भी पढ़ें- Parliament Special Session: 'मैं पीएम मोदी को बधाई देता हूं कि...', नई संसद और महिला आरक्षण बिल पर बोले एचडी देवेगौड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget