एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: पहली बार चुनावी समर में उतरे भतीजे की मदद करेंगे चाचा राज ठाकरे ?

आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने को लेकर शिवसेना में उत्साह है. संजय राउत ने हाल ही में कहा था कि कि भले ही चंद्रयान 2 लैंड नहीं कर पाया लेकिन सीएम दफ्तर आदित्य ठाकरे जरूर पहुंचेंगे. चर्चा है कि शिवसेना की नजर डिप्टी सीएम पद पर है.

मुंबई: क्या चाचा राज ठाकरे अपने भतीजे आदित्य ठाकरे को करेंगे चुनाव में मदद? सवाल इसलिए क्यूंकि चर्चा है कि राज ठाकरे वर्ली विधान सभा सीट पर उम्मीदवार नहीं दे सकते हैं जिससे आदित्य को निश्चित रुप से मदद होगी. मंगलवार को जारी की गई पहली लिस्ट में वर्ली सीट पर उम्मीदवार का नाम दिया गया. फ़िलहाल राज ठाकरे की पार्टी ने कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन आज शाम तक इस विषय पर राज ठाकरे अपना निर्णय दे सकते है.

एबीपी न्यूज़ ने वर्ली विधान सभा क्षेत्र के विभाग अध्यक्ष संतोष धुरी से बात की जो इस सीट पर एमएनएस की टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं. संतोष ने कहा कि मैंने अपनी पुरी तैयारी कर रखी है लेकिन राज ठाकरे जो निर्णय लेंगे वो मुझे मान्य होगा. फ़िलहाल मुझे तैयारी कर रखने के लिए कहा गया है और नहीं लड़ने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया. जब निर्णय आएगा तब देखेंगे.

दरअसल राज ठाकरे के करीबी बताते हैं कि राज ठाकरे इस विषय को राजनीति से ज़्यादा पारिवारिक दृष्टिकोण से देख रहे है. आदित्य ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं जो चुनाव के मैदान में उतरे है. ऐसे में चाचा ने भतीजे को मदद करनी चाहिए ऐसा राज ठाकरे के कुछ नेता और परिवार मानता है. वहीं राजनीतिक फ़ायदे की अगर बात करें तो उम्मीदवार नहीं देने से जनता के सामने अपना बड़प्पन राज ठाकरे दिखा सकते हैं जिससे उन्हें सहानुभूति भी मिलेगी. राज ठाकरे के विरोधी उनपर अपने चाचा से ग़द्दारी करने का आरोप लगाते हैं और आदित्य को मदद करने से विरोधियों के मुंह तो बंद होंगे ही वहीं जनता के बीच एक अच्छा संदेश भी जाएगा.

राज ठाकरे के उम्मीदवार ना खड़ा करने से आदित्य को मदद जरुर होगी क्यूंकि राज ठाकरे अगर किसी के वोट काटेंगे तो शिवसेना के ही. वहीं राज ठाकरे के विरोधी कह रहे कि राज खुद उम्मीदवार न देकर एनसीपी को कहा मदद कर सकते है ‘एनसीपी नेता अजित पवार ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि वो आदित्य के सामने उम्मीदवार खड़ा करेंगे. राज अपना उम्मीदवार ना देकर एनसीपी को पर्दे के पीछे से मदद कर आदित्य के लिए मुश्किल बन सकते है.’ लेकिन राज ठाकरे को जाननेवाले लोगों का कहना है कि राज ठाकरे की स्वभाव इस तरह का नहीं कि वो आदित्य को गिराने के लिए छुपा गठबंधन करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget