एक्सप्लोरर

क्या लंबे समय तक संक्रमण से सुरक्षा दे सकती है कोरोना वैक्सीन? जानिए WHO ने क्या जवाब दिया

Corona Vaccine: डब्ल्यूएचओ ने कहा- मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि ज्यादातर लोग जो कोरोना से उबरे हैं, उनका इम्यून सिस्टम मजबूत हुआ है.WHO का कहना है कि अगर हम सूझबूझ से काम लें, तो अस्पतालों में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या, महामारी से संबंधित मौतों सहित अन्य त्रासदियों को खत्म कर सकते हैं.

Corona Vaccine: भारत-चीन और अमेरिका जैसे कई बड़े देशों में कोरोना वायरस महामारी खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. भारत में अबतक एक करोड़ 66 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इन सबके बीच एक बड़ा सवाल है कि क्या कोरोना वैक्सीन लंबे समय तक संक्रमण से सुरक्षा दे सकती है? इस सवाल का दवाब विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने दिया है.

अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी- WHO

डब्ल्यूएचओ ने कहा है, ‘’कोरोना वैक्सीन पिछले कुछ महीनों में ही विकसित की गई हैं. और कुछ महीनों से ही टीकाकरण शुरू हुआ है. ऐसे में वैक्सीन कितनी सुरक्षा देगी या कबतक देगी, इस बारे में कहना बहुत जल्दबाजी होगी.’’ डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इस सवाल का जवाब देने लिए हमारी रिसर्च जारी है.

डब्ल्यूएचओ ने आगे कहा, ‘’मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि ज्यादातर लोग जो कोरोना से उबरे हैं, उनका इम्यून सिस्टम मजबूत हुआ है. ये उत्साहित करने वाला है. हालांकि अभी ये देखना बाकी है कि वैक्सीन से कितनी अवधि तक किसनी सुरक्षा मिलेगी.’’

इससे पहले एक कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि अगर हम इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि साल 2021 के आखिर तक कोरोना खत्म हो जाएगा, तो यह 'अवास्तविक' है. डब्ल्यूएचओ का मानना है कि अगर सभी लोग सूझबूझ से काम लें, तो अस्पतालों में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या, महामारी से संबंधित मौतों सहित अन्य त्रासदियों को खत्म कर सकते हैं.

देश में महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण जारी

देश में इस महामारी से निपटने के लिए कोरोना वायरस टीकाकरण की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी को शुरू हुआ था. इस अभियान में उन लोगों को टीका लगाया गया था जिन्हें टीके की पहली खुराक दिये 28 दिन पूरे हो गये थे. इसके बाद कोरोना वायरस टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च को शुरू हुआ था, जिसमें 60 साल से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

Corona in India: 34 दिनों बाद आज आए कोरोना के सबसे ज्यादा केस, 17 हजार 407 नए मामले दर्ज

ताजमहल में बम की खबर निकली फर्जी, नौकरी ना मिलने से परेशान युवक ने किया था फोन, पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की है'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की'
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget