एक्सप्लोरर

Corona in India: 34 दिनों बाद आज आए कोरोना के सबसे ज्यादा केस, 17 हजार 407 नए मामले दर्ज

17 हजार से ज्यादा मामले आखिरी बार इसी साल 28 जनवरी को दर्ज किए गए थे. तब कोरोना के एक दिन में 18 हजार 555 मामले आए थे.देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 91 लाख 78 हजार 908 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख 75 हजार 631 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

Coronavirus India: लगता है देश में जानलेवा कोरोना वायरस फिर पैर पसारने लगा है. आज 34 दिनों बाद देश में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17 हजार 407 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कल 89 लोगों की मौत हुई है. 17 हजार से ज्यादा मामले आखिरी बार इसी साल 28 जनवरी को दर्ज किए गए थे. तब कोरोना के एक दिन में 18 हजार 555 मामले आए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक एक करोड़ 66 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. जानिए देश में आज कोरोना की स्थिति क्या है.

अबतक एक लाख 57 हजार 435 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 56 हजार 923 पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 57 हजार 435 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर एक लाख 73 हजार 413 हो गई है. वहीं, कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ 8 लाख 26 हजार 75 है. देश में अबतक कुल एक करोड़ 66 लाख 16 हजार 48 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने ट्वीट करके बताया है कि देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 91 लाख 78 हजार 908 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख 75 हजार 631 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

इन राज्यों से सामने आ रहे हैं सबसे ज्यादा मामले

बता दें कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में कोरोना वायरस के नए मामलों में वृद्धि जारी है और पिछले 24 घंटे में इस महामारी के सामने आए नए मामलों में से करीब 85 फीसदी मामले इन्हीं राज्यों में दर्ज किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केन्द्र उन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लगातार संपर्क में है और जानकारी ले रहा है, जहां इस महामारी के मामलों की संख्या बढ़ रही है.

देश में  महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण जारी

देश में इस महामारी से निपटने के लिए कोरोना वायरस टीकाकरण की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी को शुरू हुआ था. इस अभियान में उन लोगों को टीका लगाया गया था जिन्हें टीके की पहली खुराक दिये 28 दिन पूरे हो गये थे. इसके बाद कोरोना वायरस टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च को शुरू हुआ था, जिसमें 60 साल से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

IT Raids Update: अनुराग-तापसी से कई घंटों हुई पूछताछ, रात में भी जारी रही छापेमारी

Bengal Elections: BJP ने दो चरणों के लिए हर सीट पर छांटे 4 से 5 उम्मीदवार, आज हो सकता है आखिरी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget