एक्सप्लोरर

ताजमहल में बम की खबर निकली फर्जी, नौकरी ना मिलने से परेशान युवक ने किया था फोन, पूछताछ जारी

Taj Mahal Bomb Threat: दुनिया के सात अजूबे में से एक ताजमहल में बम होने की खबर मिली, लेकिन ये सूचना फर्जी निकली. हालांकि बम की सूचना मिलने के बाद अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया.

Taj Mahal Bomb Threat: दुनिया के सात अजूबे में से एक ताजमहल में बम होने की खबर मिली, लेकिन ये सूचना फर्जी निकली. हालांकि बम की सूचना मिलने के बाद अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया और ताजमहल के दोनों दरवाजों को बंद कर दिया गया. पुलिस को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर विस्फोटक रखने की सूचना दी थी, जिसे अब हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ के दौरान युवक ने बताया है कि वह नौकरी ना मिलने से परेशान था. हालांकि अब ताजमहल को फिर से खोल दिया गया है.

ताजमहल में चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन 

बम की सूचना मिलते ही ताज महल परिसर में सीआईएसएफ की भारी संख्या में तैनाती की गई है. सूत्रों के मुताबिक अब पूरे ताजमहल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. आगरा के आईजी ए सतीश गणेश ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि बम मिलने की खबर फर्जी है. हालांकि प्रशासन ने समय पर सख्त कदम उठा लिए थे.

सैनिक भर्ती रद्द होने से नाराज़ था सूचना देने वाला युवक

बता दें कि आगरा के लोहामंडी थाने में यूपी पुलिस को किसी ने बम की सूचना दी थी. आगरा में प्रोटोकॉल एसपी शिवराम यादव ने बताया कि फोन करके बम होने की सूचना देने वाला युवक फिरोजाबाद का रहने वाला है और वह सैनिक भर्ती रद्द होने से नाराज़ था. शिवराम यादव ने कहा कि फोन कॉल के बाद जब पुलिस ने नंबर को ट्रेस किया तो युवक का पता चला और हिरासत में ले लिया.

गौरतलब है कि हर दिन हजारों की संख्या में लोग ताज महल को देखने आते हैं. न सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग ताज का दीदार करने भारत आते हैं. शाहजहां ने मुमताज के गुज़र जाने के बाद उनकी याद में ताजमहल बनवाया था.

यह भी पढ़ें-

Corona in India: 34 दिनों बाद आज आए कोरोना के सबसे ज्यादा केस, 17 हजार 407 नए मामले दर्ज

IT Raids Update: अनुराग-तापसी से कई घंटों हुई पूछताछ, रात में भी जारी रही छापेमारी

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget