एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी हर भाषण में ओबीसी शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन...', छत्तीसगढ़ में और क्या बोले राहुल गांधी?

Chattisgarh Assembly Election: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया सरकार को सांसद नहीं 90 अफसर चलाते हैं और यह ही अफसर कैबिनेट के सारे निर्णय लेते हैं. इनमें केवल 3 लोग ही पिछड़े वर्ग के हैं.

Chattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार (28 अक्टूबर) को राज्य के कांकेर में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जातिगत जनगणना को लेकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, ''अगर आप कहते हैं कि आप ओबीसी के लिए काम करते हैं तो आप जातीय जनगणना से क्यों डरते हो. आप उन आंकड़ों को क्यों नहीं जारी करते, जो हमारी सरकार ने जनगणना करवाई थी.'' राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी हर भाषण में ओबीसी शब्द का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर वह जाति जनगणना से क्यों डरते हैं?

प्रधानमंत्री ने मजदूरों का अपमान किया- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने कहा कि वह (पीएम मोदी) जो भी करते हैं वो अडानी के लिए करते हैं. हम जो भी करते हैं, किसान, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के लिए करते हैं. मनरेगा को ही देख लीजिए. कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में मजदूरों का अपमान किया. उन्होंने कहा कि मनरेगा बेकार योजना है.

'सरकार को 90 अफसर चलाते हैं'
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ''हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं. सांसद नहीं चलाते हैं. कैबिनेट सेक्रेट्री ही सारे निर्णय लेते हैं. पूरा का पूरा पैसा और सारे निर्णय ये 90 लोग चलाते हैं. इन 90 लोगों में से पिछड़े वर्ग के कितने लोग हैं. सिर्फ 3, 90 में से सिर्फ 3. हिंदुस्तान का बजट 45 लाख करोड़ का है.''

कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में लगाए गए आरोपों को दोहराते हुए कहा कि क्या हिंदुस्तान में ओबीसी की आबादी सिर्फ 5 प्रतिशत है? उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में ये संख्या कम से कम 50-55 प्रतिशत है. ओबीसी वर्ग को ये जानना होगा.

'जो कहा 2 घंटे में करके दिखाया'
राहुल गांधी ने कहा, "पिछले चुनाव में हमने आपसे 2-3 बड़े वादे किए थे. किसानों को अपनी मेहनत का सही फल, उनकी कर्जमाफी, आधा बिजली बिल शामिल थे. जब हम आपसे ये वादे कर रहे थे, तो पीएम, और बीजेपी के बड़े नेता ये कह रहे थे, कि ये नहीं हो सकता. आज मैं खुशी से कहता हूं जो काम बीजेपी ने कहा था कि नहीं कर सकता हूं. उस काम को हमने 2 घंटे के भीतर कर के दिखा दिया."

उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं. एक तरीका कि आप प्रदेश के और देश के सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओ और दूसरा यह कि देश-प्रदेश के सबसे गरीब लोगों को फायदा पहुंचाओ. हमारी सरकार किसानों की मजदूरों की, गरीबों की और बेरोजगारों की मदद करती है. उनकी सरकार वादे बड़े बड़े करती है, लेकिन मदद अडानी की करती है. 

यह भी पढ़ें- Rojgar Mela 2023: पीएम मोदी ने दी युवाओं को सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे, कहा- 'नौकरी पाना अब आसान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget