एक्सप्लोरर

2 नवंबर को मॉरिशस में क्यों मनाया जाता है 'भारतीय आगमन दिवस'

भारत के आजाद होने से पहले मॉरिशस में बड़ी संख्या में यूपी और बिहार के लोगों को मजदूरी के लिए ले जाया गया था. इन्हें गिरमिटिया भी कहते हैं

भीड़भाड़ वाली जिंदगी से एकदम अलग धरती का स्वर्ग माना जाने वाला मॉरीशस एक मनमोहक टापू है, जिसकी धरती पर कदम रखते ही वहां चारों ओर बिखरी हरियाली और समुद्र की लहरें आपको अभिभूत कर देगी. मॉरीशस के बारे में कहा जाता है कि इस देश में एक मिनी भारत बसता है.

इस देश में आज के दिन यानी 2 नवंबर को भारतीय आगमन दिवस भी मनाया जाता है. लेकिन क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है? क्या आप जानते हैं कि यहां कुल आबादी का 52% आबादी हिंदू है? 


2 नवंबर को मॉरिशस में क्यों मनाया जाता है 'भारतीय आगमन दिवस

दरअसल मॉरीशस में आज के दिन भारतीय आगमन दिवस मनाया जाता है क्योंकि आज से करीब 188 साल पहले 2 नवंबर 1834 को भारत आजाद होने से पहले एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था. इस दिन भारत से बड़ी संख्या में लोगों को मॉरीशस मजदूरी कराने लाया गया है. इन लोगों ने ज्यादातर लोग यूपी और बिहार के थे.

यही कारण है कि आज भी इस देश में भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और यहां भारत के यूपी और बिहार राज्य की तरह भोजपुरी बोली जाती है. इसके अलावा मॉरीशस में आपको बहुत ही आसानी से ऐसे लोग मिल जाएंगे जो भारतीय परिधान पहनते है. और यही कारण है कि यह परदेस होकर भी वहां जाने वाले लोगों को मिनी भारत होने का आभास देता है.

इस देश को कहा जाता है मिनी भारत

इस देश को मिनी भारत इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि आज मॉरीशस जैसा भी है उसका बड़ा श्रेय 1834 में यहां लाए जाने वाले भारतीय मजदूरों को दिया जाता है. इन लोगों ने अपनी मेहनत से ना सिर्फ मॉरीशस को बसाया है बल्कि इसे एक नई पहचान भी दिलाई. एटलस  जहाज से आने वाले मजदूरों को गिरमिटिया मजदूर कहा जाता है. उस वक्त अंग्रेजों ने इन मजदूरों से बड़े बड़े वादे किए थे ताकि वह अपना देश छोड़ यहां आने को राजी हो जाएं. हालांकि भारतीयों मजदूरों को यहां लाने का उनका मकसद था मॉरीशस को कृषि प्रधान देश बनाना. 

मॉरिशस आने वाले भारतीयों में सिर्फ मजदूर वर्ग ही नहीं बल्कि भारतीय हिंदू और मुस्लिम दोनों व्यापारियों का छोटा लेकिन समृद्ध समुदाय भी था. यहां आने वाले ज्यादातर व्यापारी गुजराती थे. इस देश के कानून में 19वी शताब्दी में कुछ बदलाव किए गए जिसके तहत मजदूरों के वंशज वहां का जमीन खरीद घर बसा सकेंगे. इस नियम के आने के साथ ही वहां रह रहे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है. वर्तमान में इस देश की कुल आबादी में करीब 52% हिंदू हैं.

कबड्डी टीम में अधिकांश भारतीय

मॉरीशस की महिला कबड्डी टीम सितंबर 2016 में ट्रेनिंग लेने भारत आई थी. उस वक्त मॉरीशस कबड्डी टीम के कोच हरीश कुमार ने बताया था कि ट्रेनिंग लेने आए 14 में से 10 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं और उनमें से 8 बिहार के हैं. हालांकि टीम में मौजूद किसी भी खिलाड़ी को इस बात के बारे में जानकारी नहीं थी कि उनके पूर्वज बिहार के किस हिस्से से मॉरीशस पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें:

अशोक गहलोत के खिलाफ फिर 'रनवे पर पायलट', गुलाम नबी आजाद से की तुलना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार को गिराने की थी साजिश? TVK विधायक को 35 करोड़ की रिश्वत केस की जांच में जुटी ED
विजय सरकार को गिराने की थी साजिश? TVK विधायक को 35 करोड़ की रिश्वत केस की जांच में जुटी ED
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget