एक्सप्लोरर

संविधान में नहीं है कोई प्रावधान, फिर भी 31 में से 16 राज्यों में हैं उपमुख्यमंत्री, आखिर क्यों?

कहने को देश या राज्य का सर्वेसर्वा प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री होता है. लेकिन इसके बावजूद उनके अधीनस्थ की पोस्ट कम महत्व की नहीं होती. हालांकि संविधान में उस पद के लिए कुछ नहीं कहा गया है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सीएम पद पर उद्धव ठाकरे का विराजमान होना तय हो गया है. मगर पेंच डिप्टी सीएम पद को लेकर है. अभी ये तय नहीं हुआ है कि डिप्टी सीएम कौन बनेगा. कांग्रेस और एनसीपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. हालांकि सरकार गठन को लेकर आज एनसीपी, शिवसेना, कांग्रेस की बैठक हुई. जिसमें एनसीपी नेता अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने पर मंथन किया गया. लेकिन फैसला लेने का अधिकार एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर छोड़ दिया गया.

जितने ज्यादा उपमुख्यमंत्री, उतनी ही ज्यादा स्थिरता ?

ऐसे में सवाल पैदा होता है कि क्या उपमुख्यमंत्री का पद संवैधानिक पद है ? संविधान में उपमुख्यमंत्री, उप प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई व्याख्या नहीं की गई है. बल्कि इसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के बाद दूसरे नंबर का सम्मानजनक पद बना दिया गया है. उपमुख्यमंत्री कभी राजनीतिक हित साधने के लिए बनाया जाता है तो कभी गठबंधन धर्म निभाने के लिए. राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने के लिए कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री को रखा जाता है. जैसे तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ दो उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं. जिनमें एक मुस्लिम तो दूसरा दलित चेहरा रहा है. मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है कि अपनी कैबिनेट में कई उपमुख्यमंत्री को रखे. इस वक्त 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के साथ काम कर रहे हैं. आंध्रा प्रदेश में सबसे ज्यादा 5 डिप्टी सीएम को रखा गया है. जबकि कर्नाटक में डीप्टी सीएम की संख्या 3 तो गोवा और उत्तर प्रदेश में 2-2 लोगों उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.

किस-किस राज्य में हैं कौन, कितने उपमुख्यमंत्री ?

आंध्रा प्रदेश- अलानानी, अजमत पाशा शेख, के नारायण स्वामी, पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, पुष्पशेरवानी पमुला

अरूणा प्रदेश- चाउना मेन

बिहार- सुशील कुमार मोदी

दिल्ली- मनीष सिसोदिया

गोवा- मनोहर अजगवंकर, चंद्रकांत कावलेकर

गुजरात- नीतिन भाई पटेल

हरियाणा- दुष्यंत चौटाला

कर्नाटक- सी एन अश्वत नारायण, गोविंद करजोल, लक्ष्मण सावदी

मणिपुर- ज्वॉय कुमार सिंह

मेघालय- रेस्टोन श्यांग

मिजोरम- ताउनलिया

नागालैंड- यंथुंगो पट्टो

राजस्थान- सचिन पायलट

तमिलनाडु- ओ पन्नीरसेल्वम

त्रिपुरा- जिश्नु देव वर्मा

उत्तर प्रदेश- दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य

कब से हुई डिप्टी पद की शुरूआत ?

 1989 में पहली बार हरियाणा के दिग्गज नेता देवीलाल ने उपप्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. देवीलाल के उप प्रधानमंत्री पद  पीएम के तौर पर शपथ लेने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस पर केंद्र ने शीर्ष अदालत को बताया कि यह पद सिर्फ नाम के लिए है और देवीलाल अन्य तमाम मंत्रियों की तरह ही होंगे। इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 9 जनवरी, 1990 को टिप्पणी की थी कि देवीलाल के पास पीएम की कोई शक्ति नहीं है।

देवीलाल के उपप्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद देश में उपमुख्यमंत्री का सिलसिला शुरू हुआ. पहली बार कर्नाटक में 1992 में पूर्व विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा उपमुख्यमंत्री बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
CJP Protest LIVE: संसद से राष्ट्रपति भवन तक विपक्षी नेताओं का मार्च, राहुल बोले- ज्ञानेश की बात नहीं, सरकार हो बर्खास्त
Live: संसद से राष्ट्रपति भवन तक विपक्षी नेताओं का मार्च, राहुल बोले- ज्ञानेश की बात नहीं, सरकार हो बर्खास्त
इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस बोली- दिल्ली में आपातकाल, बीजेपी पर भड़कीं ममता बनर्जी
इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस बोली- दिल्ली में आपातकाल, बीजेपी पर भड़कीं ममता बनर्जी
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget