एक्सप्लोरर

अनमोल बिश्नोई ने क्यों कराई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या? पुलिस चार्जशीट में सामने आई बड़ी वजह

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने 26 गिरफ्तार सहित तीन फरार आरोपियों के खिलाफ एक विशेष अदालत में 4,590 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है.

Baba Siddique Murder Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार (6 जनवरी 2025) को चार्जशीट दाखिल की. इसमें कहा गया कि गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने अपने संगठित अपराध सिंडिकेट के जरिए डर का माहौल बनाने के लिए हत्या को अंजाम दिया है.

पुलिस ने इस मामले में 26 गिरफ्तार आरोपियों और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई सहित तीन वांछित व्यक्तियों के खिलाफ एक विशेष अदालत में 4,590 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस की चार्जशीट में 210 लोगों के बयान भी हैं. 

'दबदबा स्थापित करने के इरादे से हुई सिद्दीकी की हत्या'

चार्जशीट के अनुसार, अनमोल बिश्नोई ने डर का माहौल कायम करने और दबदबा स्थापित करने के इरादे से सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची थी. अनमोल बिश्नोई के अलावा, अन्य वांछित आरोपी मोहम्मद यासीन अख्तर और शुभम लोनकर हैं. इस मामले में पुलिस ने अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (MCOC) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं.

कब हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या?

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 66 वर्षीय नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को दशहरे की रात हत्या हुई थी. सिद्दीकी को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस  हत्याकांड के तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आई और देश के अलग-अलग हिस्सों से आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस हत्या के आरोपियों में शूटर और हत्या में मदद करने वाले लोग शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक शूटरों ने बाबा सिद्दीकी पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाबा सिद्दीकी को इफ्तार पार्टी का आइकन भी कहा जाता था. यह हर साल नेताओं से लेकर फिल्म स्टार्स को अपने घर इफ्तार बुलाते थे. 

ये भी पढ़ें: 'सस्ती लेबर के चक्कर में अवैध बांग्लादेशियों को न दें नौकरी', हिमंत बिस्व सरमा की कॉरपोरेट घरानों से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget