एक्सप्लोरर

Hardeep Singh Nijjar: कौन था खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर, जिसे लेकर 'भिड़े' भारत-कनाडा?

India-Canada Relations: कनाडा और भारत के रिश्ते पिछले कुछ सालों से काफी तनावपूर्ण रहे हैं. मगर ऐसा लग रहा है कि अभी रिश्ते में और भी ज्यादा कड़वाहटें बढ़ने वाली हैं.

India-Canada Tensions: कनाडा ने सोमवार को एक टॉप भारतीय राजनयिक को देश छोड़कर जाने को कहा. कनाडा की तरफ से ये कदम तब उठाया गया, जब उसने भारत पर खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया कि भारतीय एजेंट्स ने उनके देश में घुसकर खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या कर दी. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई में कनाडाई राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया है. 

दरअसल, हरदीप सिंह निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसकी हत्या इस साल जून के महीने में 18 तारीख को हुई. हत्या के बाद से ही कनाडा में खालिस्तान समर्थक समहूों ने भारत की तरफ उंगली उठाना शुरू कर दिया. यही वजह रही कि ट्रूडो ने कहा, 'कनाडा की धरती पर किसी कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी विदेशी सरकार का जुड़ा होना हमारी संप्रभुता उल्लंघन है.' ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर हरदीप सिंह निज्जर कौन था? 

कौन था हरदीप सिंह निज्जर? 

पंजाब पुलिस के डोजियर के मुताबिक, हरदीप सिंह निज्जर जालंधर के भारसिंह पुरा गांव का रहने वाला था. वह 1996 में कनाडा चला गया. कनाडा पहुंचने पर निज्जर ने एक पलंबर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की. हालांकि, उसका इस काम में मन नहीं लग रहा था, क्योंकि उसे खालिस्तानी गतिविधियों में ज्यादा दिलचस्पी थी. यही वजह थी उसने सिख अलगाववादी ग्रुप 'सिख फॉर जस्टिस' (SJF) का दामन थाम लिया. भारत में SJF पर बैन लगा हुआ है. 

गुरपतवंत सिंह पन्नू के बाद निज्जर SJF का दूसरे नंबर का नेता था. पिछले कुछ सालों में उसका नाम तेजी से चर्चाओं में आने लगा. खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल होने की वजह से उसकी दौलत में भी इजाफा हुआ. जगतार सिंह तारा के नेतृत्व वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल का मेंबर बनने के साथ ही निज्जर की आतंकी गतिविधियों की शुरुआत हो गई. आगे चलकर उसने 'खालिस्तान टाइगर फोर्स' (KTF) के तौर पर अपना खुद का एक ग्रुप बना लिया. 

निज्जर ने भारत में खालिस्तानी समर्थकों की पहचान करने, उन्हें ट्रेनिंग देने और फंडिंग करने का काम किया. इसकी वजह से उसके ऊपर 10 से ज्यादा एफआईआर भी दर्ज है. 2014 में स्वयंभू आध्यात्मिक नेता बाबा भनियारा की हत्या की साजिश रची थी. 2015 में उसने मनदीप सिंह धालीवाल के लिए कनाडा में ट्रेनिंग कैंप लगाया. मनदीप को पंजाब में शिवसेना नेताओं को निशाना बनाने भेजा गया. मगर मनजीप जून 2016 में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. 

नवंबर 2020 में निज्जर ने साथी गैंगस्टर अर्श दल्ला के साथ हाथ मिला लिया. अर्श भी विदेश में ही रह रहा था. दोनों ने मिलकर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मनोहर लाल की हत्या करवा दी. इस हत्या को 2021 में भठिंडा में अंजाम दिया गया. 

यह भी पढ़ें: कनाडा की हरकत पर भारत सख्त, कनाडाई राजदूत को किया निष्कासित, कहा- 5 दिन में छोड़ दें देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget