एक्सप्लोरर

सब्जी वाले ने बीएमसी वालों को घूस लेते पकड़वाया तो, बदले में तोड़ी सब्जी वाले की दुकान

मुंबई के विले पार्ले इलाके में रमेश गुप्ता सालों से सब्जी का ठेला लगा रहे थे, पैसे बढ़े तो फुटपाथ पर दुकान लगानी शुरू कर दी. पिछले कुछ दिनों से बीएमसी के कुछ अधिकारियों और रमेश गुप्ता की अनबन चल रही थी.

मुंबई: विले पार्ले इलाके में एक सब्जी विक्रेता ने बीएमसी के तीन कर्मचारियों अधिकारियों को एसीबी के सामने रंगे हाथों घूस लेते हुए पकड़वाया. अगले ही दिन बीएमसी ने उस सब्जी वाले के दुकान को तोड़ डाली. बीएमसी के इस बदले की कार्यवाई की चर्चा मुंबई में जोरों शोरों से हो रही है कि कैसे बीएमसी के घूसखोर कर्मचारी पकड़े गए तो पकड़वाने वाले की दुकान ही तोड़ डाली.

मुंबई के विले पार्ले इलाके में रमेश गुप्ता सालों से सब्जी का ठेला लगा रहे थे, पैसे बढ़े तो फुटपाथ पर दुकान लगानी शुरू कर दी. पिछले कुछ दिनों से बीएमसी के कुछ अधिकारियों और रमेश गुप्ता की अनबन चल रही थी. कुछ दिन पहले जब बीएमसी वाले उनकी सब्जियों की कुछ टोकरी उठा ले गए, तो रमेश अपनी टोकरिया लेने के लिए बीएमसी के गोदाम पर पहुंचे. वहां अधिकारियों ने उनसे घूस मांगी. रमेश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम रमेश के संग गोदाम पर पहुंची. रमेश को पाउडर लगी हुई कुछ नोट दी गई रमेश उन नोट को लेकर बीएमसी अधिकारी के पास पहुंचे और ढाई सौ की घुस अधिकारी को दी. एसीबी के अधिकारियों ने रमेश से कह रखा था कि जब पैसा दे लो तो बाहर निकल कर अपने सर पर हाथ फेरना और हम आ जाएंगे. रमेश ने ऐसा ही किया जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने बीएमसी के कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा. बीएमसी के कुल 3 कर्मचारियों पर प्रिवेंशन ऑफ करप्शन के तहत मामला दर्ज कर लिया गया.

बीएमसी के अधिकारियों को घूस लेते पकड़ने के बाद रमेश को लगा मामला खत्म हो गया, पर अगले ही दिन बीएमसी वाले अपने लाव लश्कर के साथ रमेश की दुकान पर पहुंचा. फुटपाथ पर लगी दुकान यू तो अनियमित है. बीएमसी ने पूरी दुकान को तहस-नहस कर दिया.

रमेश का आरोप है कि उनके बेटे की संग मारपीट की गई बीएमसी पूरे बदला लेने वाले मोड पर पहुंची थी, बिल्कुल आक्रामक थी काफी डरावना सब कुछ हो रहा था. बीएमसी ने रमेश के आसपास की दूसरी और दो चार दुकानों को तोड़ा. रमेश की जमा पूंजी सब खत्म है और वह कह रहे हैं, अब क्या करूं समझ नहीं आ रहा. बीएमसी ने बदला ले लिया है हमारे साथ. एबीपी न्यूज़ ने बीएमसी के बदले वाली बात पर इलाके के बीएमसी अधिकारी प्रशांत से बात की तो, उन्होंने कहा कि यह बात सच है कि बीएमसी के तीन कर्मचारी घूस लेते हुए पकड़े गए हैं पर बदले की कार्यवाही की बात गलत है. अवैध दुकानों पर ऐसी कार्यवाही होती रहती है. बीएमसी के अधिकारी कुछ भी सफाई दे पर घूस में पकड़े जाने और कार्यवाही के घटनाक्रम कुछ और कहानी बयां कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से इस्तीफे के बाद के अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले - 'मेरे मन में PM मोदी के लिए...'
BJP से इस्तीफे के बाद अन्नामलाई का नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले - 'मेरे मन में PM मोदी के लिए...'
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, कहा- 'तय समय पर...'
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, कहा- 'तय समय पर...'
Owaisi On Census Data: जनगणना के आंकड़ों पर ओवैसी का सवाल, क्या कमजोर हो रही है डेटा आधारित नीति व्यवस्था?
जनगणना के आंकड़ों पर ओवैसी का सवाल, क्या कमजोर हो रही है डेटा आधारित नीति व्यवस्था?
CM DK शिवकुमार से शपथ के दो दिन बाद ही मंत्री नाराज, विभागों को लेकर टेंशन, रेड्डी के बाद अब मुनियप्पा ने दिया झटका
CM DK शिवकुमार से शपथ के दो दिन बाद ही मंत्री नाराज, विभागों को लेकर टेंशन, रेड्डी के बाद अब मुनियप्पा ने दिया झटका

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
Khan Sir Coaching News: खान सर का कोचिंग विवाद के बीच बड़ा बयान, 'जिस दिन KGS बंद हुआ…'
खान सर का कोचिंग विवाद के बीच बड़ा बयान, 'जिस दिन KGS बंद हुआ…'
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget