एक्सप्लोरर

Supriya Sule Slams Amit Shah: 'जब शरद पवार भ्रष्टाचारी ही थे तो आपने...', अमित शाह के आरोपों पर भड़कीं सुप्रिया सुले

BJP Mahadhiveshan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शरद पवार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का सुप्रिया सुले ने जवाब देते हुए बीजेपी पर तंज कसा है. 

Supriya Sule: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के महाराष्ट्र अधिवेशन में रविवार (21 जुलाई) को विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एनसीपी (शरद चंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा और कई आरोप लगाए. अमित शाह ने इस दौरान शरद पवार को राजनीतिक भ्रष्टाचार का सरगना बता दिया.

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अमित शाह के आरोपों का जवाब दिया है. सुप्रिया सुले ने कहा, 'जिस सरकार में अमित शाह हैं उसी सरकार ने शरद पवार को पद्म-विभूषण से सम्मानित किया था, वो 12 के 12 नेता जिन पर भाजपा ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था वो सभी आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं.' इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी सुप्रिया सुले ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा. 

सुप्रिया सुले ने साधा निशाना

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों को जिक्र करते हुए सुप्रिया सुले बोलीं, 'ये सुनकर मुझे हंसी भी आ रही है क्योंकि जिस सरकार में श्री अमित शाह जी हैं, वही मोदी सरकार शरद पवार जी को पद्म-विभूषण से सम्मानित करती है. बीजेपी एकबार तय करले की शरद पवार जी आखिर हैं क्या?'

बीजेपी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

सुप्रिया सुले ने बीजेपी नेता अशोक चव्हाण पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन अशोक चव्हाण पर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, वो ठीक अमित शाह के पीछे ही बैठे हुए थे. बीजेपी ने जिन लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, वो आज वॉशिंग मशीन में धुलकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. एक बार बीजेपी ठीक से तय करे कि देश में भ्रष्टाचारी कौन है क्योंकि ये कन्फ्यूज हैं, वहीं तो पहले शरद पवार जी को पद्म-विभूषण देते हैं और बाद में भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाते हें.

शाह ने क्या कहा था?

अमित शाह ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा, 'पवार साहब नए नए इल्यूजन खड़े करने में लगे हुए हैं और वो भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े सरगना हैं. राजनीति में भ्रष्टाचार को संगठनात्मक रूप देने का काम शरद पवार ने ही किया है.' शाह बोले, 'ये भ्रम फैलाकर चुनाव जीतना चाहते हैं. एक बार महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड का चुनाव हम जीत लेते हैं तो राहुल गांधी का घमंड पूरी तरह खत्म हो जाएगा.'

ये भी पढ़ें: ‘औरंगजेब के फैन’, उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा- चूर-चूर हो जाएगा इनका घमंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही जंतर-मंतर पर पुलिस का लाठीचार्ज, सोनम वांगचुक की पत्नी-चंद्रशेखर आजाद भी साथ
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, सोनम वांगचुक की पत्नी-चंद्रशेखर आजाद भी साथ
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget