एक्सप्लोरर

New Schengen Visa Rules: भारतीयों के लिए गुड न्यूज! यूरोप यूनियन ने शुरू की शेंगेन वीजा पॉलिसी, जानें कैसे होगा फायदा

World News: शेंगेन वीजा से 180 दिन में अधिकतम 90 दिनों तक छोटे प्रवास की अनुमति होगी. यह वीजा या तो सिंगल-एंट्री के रूप में जारी किया जा सकता है, जो शेंगेन क्षेत्र में प्रवेश को आसान बनाएगा.

New Schengen Visa Rules: अगर आप यूरोपीय देशों की यात्रा करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. यूरोपीय संघ (European Union) ने भारतीय नागरिकों के लिए हाल ही में खास तरह से तैयार एक संशोधित वीजा सिस्टम शुरू किया है. इसके तहत भारतीय नागरिकों के लिए अब लॉन्ग टर्म, मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा (Schengen Visa)  बनवाना आसान हो जाएगा.

इस खास वीजा के तहत यूरोप जाने वाले भारतीय नागरिक अब 5 साल के लिए मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा के लिए अप्लाई कर सकेंगे. इस वीजा के जरिए 20 से ज्यादा देशों की यात्रा की जा सकेगी. अभी तक 3 साल में दो वीजा लेने होते थे. शेंगेन वीजा के जरिए शेंगेन क्षेत्र में वेंचर चलाने वालों को फायदा हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, यूरोपीय आयोग ने 18 अप्रैल को भारतीय नागरिकों के लिए मल्टीपल एंट्री वीज़ा जारी करने के लिए विशिष्ट नियम अपनाए थे.

इस तरह भारतीयों को होगा फायदा

शेंगेन वीजा के जरिए 180 दिन की अविधि में अधिकतम 90 दिनों तक छोटे प्रवास की अनुमति होगी. यह वीज़ा या तो सिंगल-एंट्री के रूप में जारी किया जा सकता है, जो शेंगेन क्षेत्र में प्रवेश को आसान बनाएगा. या इसे मल्टीपल एंट्री के रूप में भी जारी किया जा सकता है. इससे यूरोपीय देशों में आसानी से जाया जा सकेगा. यदि पासपोर्ट की पर्याप्त वैधता शेष है तो दो साल के वीजा के बाद आम तौर पर पांच साल का वीजा दिया जाएगा. यूरोपीय संघ ने कहा कि वीज़ा की वैधता अवधि के दौरान, धारकों को वीज़ा-मुक्त नागरिकों के बराबर यात्रा अधिकार प्राप्त होते हैं.

इन लोगों को मिलेगा खास फायदा

नए नियमों के तहत, भारतीय यात्री अब दो साल का शेंगेन वीजा पा सकते हैं. नई व्यवस्था 18 अप्रैल से लागू हो गई है. इसका फायदा उन भारतीय नागरिकों को मिलेगा, जो पिछले तीन साल में 2 बार कानूनी रूप से वीजा पाकर उसका उपयोग कर चुके हैं. ऐसे लोगों को दो साल के लिए मल्टीपल एंट्री वाला शेंगेन वीजा दिया जा सकता है. जो भी भारतीय दो साल के वीजा का उपयोग सफलतापूर्वक करेगा, वह पांच साल के लिए शेंगेन वीजा पाने का पात्र होगा. लेकिन शर्त यह है कि उसका पासपोर्ट वैध होना चाहिए.

बताया गया है कि नए नियम के तहत भारतीय किसी अडिशनल परमिट के बिना कभी भी 180-दिन की अवधि के अंदर 90 दिनों तक के छोटे प्रवास के लिए शेंगेन सदस्य देशों में स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं. इस सिस्टम के तहत, यात्रा के बढ़िया ट्रैक रिकॉर्ड वाले यात्रियों के लिए इसे आगे बढ़वाना आसान हो जाएगा.

ये देश हैं शामिल

शेंगेन क्षेत्र में 29 यूरोपीय देश शामिल हैं (जिनमें से 25 यूरोपीय संघ के देश हैं): बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, एस्टोनिया, ग्रीस, स्पेन, फ्रांस, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, हंगरी, माल्टा, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, फिनलैंड और स्वीडन, साथ ही आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड.

ये भी पढ़ें

सैम पित्रोदा ने भारत में अमीरों की दौलत लेने पर कानून बनाने की वकालत की, विरासत टैक्स का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget