एक्सप्लोरर

HSRP: क्या है हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और क्यों है इसकी जरूरत? जानिए कैसे करें इसे आसानी से हासिल

दिल्ली में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर के बिना कोई गाड़ी मिलती है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा. जिन लोगों के पास दिल्ली रजिस्ट्रेशन की गाड़ी है, उनके लिए अब गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) और कलर कोडेड स्टिकर लगवाना अनिवार्य है. नई गाड़ियों में ये चीजें शोरूम से लगकर मिलेंगी जबकि पुरानी गाड़ियों में ये चीजें लगवानी होगी. इसके लिए दिल्ली सरकार ने खास इंतजाम किए हैं. वहीं अगर दिल्ली में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर के बिना कोई गाड़ी मिलती है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा. जिन लोगों के पास दिल्ली रजिस्ट्रेशन की गाड़ी है, उनके लिए अब गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है. अभी भी कई लोगों ने अपनी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) नहीं लगवाई है. ऐसे में उन पर 5500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

क्या है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP)? हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक खास तरह की नंबर प्लेट है. इस नंबर प्लेट पर गाड़ी का नंबर एंबोइज्ड यानी उभरा हुआ होता है. नंबर प्लेट पर खास तरह की तकनीक से स्टांप कलर होता है, जिसे मिटाया नहीं जा सकता है. इसके साथ ही एक खास लेजर कोडेड नंबर होता है और होलोग्राम भी होता है. वहीं लेजर कोड के जरिए उस गाड़ी की जानकारी जुड़ी होती है. जैसे- गाड़ी का इंजन, चेसिस नंबर, मालिक का नाम और पता, गाड़ी की रजिस्ट्रेशन की जानकारी. इस नंबर प्लेट को लगाने का खास तरीका है और लगने के बाद इसे निकालना मुश्किल है.

बता दें कि ये हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तीन कलर में है. अगर प्राइवेट कार है तो सफेद रंग पर काले रंग में नंबर होगा. वहीं अगर कमर्शियल गाड़ी है तो उसके लिए पीले रंग की प्लेट पर काले अक्षरों में नंबर होगा. इसके अलावा इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड के लिए ये हरे रंग का होगा.

कैसे लगेगा? अभी भी कई गाड़ियां ऐसी हैं, जिन पर एचएसआरपी नहीं लगा है. हालांकि इसको लेकर दिल्ली सरकार ने खास व्यवस्था की है. दरअसल, दिल्ली के कार डीलर और वर्कशॉप पर ये नंबर प्लेट लगवाया जा सकता है. इसके लिए वेबसाइट www.bookmyhsrp.com पर जाकर बुकिंग करनी होगी और तय रकम देनी होगी.

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लगाने का भी खास तरीका है. इसे गाड़ी में ऐसे फिट किया जाता है कि कोई निकालना चाहे तो भी नहीं निकाल सकता है. अगर कोई इसे निकालना चाहेगा तो बोनट के नीचे जिस हिस्से में प्लेट लगी होती है वो भी उसके साथ ही बाहर आ जाएगा. वहीं इसे दोबारा लगवाने के लिए गाड़ी में वो हिस्सा दोबारा लगवाना होगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने शुरू किया अभियान, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट-कलर कोड स्टिकर की होगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget