एक्सप्लोरर

Congress On Abhijit Gangopadhyay: महात्मा गांधी और गोडसे पर पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने ऐसा क्या कहा, जो भड़क गए जयराम रमेश?

Abhijit Gangopadhyay Remarks: बीजेपी ने कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार बनाया है. उनकी एक टिप्पणी पर कांग्रेस ने उन्हें घेरा है.

Jairam Ramesh On Abhijit Gangopadhyay: कांग्रेस ने सोमवार (25 मार्च) को कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और अब लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय पर उनकी एक टिप्पणी को लेकर निशाना साधा. गंगोपाध्याय ने महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के संबंध में टिप्पणी की थी. 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार (25 मार्च) को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ''यह दयनीय से भी बदतर है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश, जिन्होंने किसी और के नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था, अब कहते हैं कि वह गांधी और गोडसे में से किसी एक को नहीं चुन सकते.''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और उन लोगों को उनकी उम्मीदवारी तुरंत वापस ले लेनी चाहिए जिन्होंने महात्मा की विरासत को हथियाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.'' जयराम रमेश ने तंज कसा, ''फादर ऑफ द डो-नेशन राष्ट्रपिता की रक्षा के लिए क्या करेंगे?''

इस महीने अभिजीत गंगोपाध्याय ने दिया था न्यायाधीश के पद से इस्तीफा

बता दें अभिजीत गंगोपाध्याय ने इसी महीने की शुरुआत (5 मार्च को) में कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद बीजेपी में शामिल होने की अपनी योजना की घोषणा की थी. वहीं, रविवार (24 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी हुई बीजेपी की पांचवीं सूची में उन्हें भी उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की गई. बीजेपी ने अभिजीत गंगोपाध्याय को पश्चिम बंगाल के तामलुक से टिकट दिया है. वह इस सीट से टीएमसी उम्मीदवार देवांग्शु भट्टाचार्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

महात्मा गांधी और गोडसे को लेकर अभिजीत गंगोपाध्याय ने क्या कहा था?

अभिजीत गंगोपाध्याय ने हाल में एक बंगाली चैनल से कहा था कि वह गांधी और गोडसे में से किसी एक को नहीं चुन सकते. इंडिया टुडे के मुताबिक, अभिजीत भट्टाचार्य ने आजतक बांग्ला को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ''कानूनी पेशे से जुड़े व्यक्ति के रूप में मुझे कहानी के दूसरे पक्ष को समझने की कोशिश करनी चाहिए. मुझे उनका (नाथूराम गोडसे) लिखा हुआ पढ़ना चाहिए और समझना चाहिए कि उन्हें महात्मा गांधी की हत्या के लिए किस चीज ने उकसाया. तब तक मैं गांधी और गोडसे के बीच चयन नहीं कर सकता.''

यह भी पढ़ें- Telangana Phone Tapping Row: फोन टैपिंग मामले में फंसे तेलंगाना खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख टी प्रभाकर राव, लुकआउट नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Special Parliament Session 2026 LIVE: 'ये महिला आरक्षण बिल नहीं, इलैक्टोरल मैप बदलने की साजिश', राहुल बोले- BJP को पता, नहीं होगा पास
LIVE: 'ये महिला आरक्षण बिल नहीं, इलैक्टोरल मैप बदलने की साजिश', राहुल बोले- BJP को पता, नहीं होगा पास
'हम करेंगे फुल सपोर्ट, अगर...', राहुल गांधी ने भरी लोकसभा में सरकार के सामने रखी महिला आरक्षण पर बड़ी शर्त
'हम करेंगे फुल सपोर्ट, अगर...', राहुल गांधी ने भरी लोकसभा में सरकार के सामने रखी महिला आरक्षण पर बड़ी शर्त
'मैं 20 साल में प्रियंका गांधी जैसा नहीं कर पाया, उन्होंने 5 मिनट में अमित शाह को...', लोकसभा में बोले राहुल गांधी, मगर क्यों?
'मैं 20 साल में प्रियंका गांधी जैसा नहीं कर पाया, उन्होंने 5 मिनट में अमित शाह को...', लोकसभा में बोले राहुल गांधी, मगर क्यों?
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने से किया मना
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने से किया मना

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर बोलते हुए राहुल ने क्यों किया दादी इंदिरा गांधी को याद? बोले- ये नहीं वुमन रिजर्वेशन बिल
महिला आरक्षण पर बोलते हुए राहुल ने क्यों किया दादी इंदिरा गांधी को याद? बोले- ये नहीं वुमन रिजर्वेशन बिल
अखिलेश यादव से हो गई BJP की दोस्ती! कल पीएम मोदी ने कहा- फ्रेंड, आज रिजिजू ने की 15 मिनट बात
अखिलेश यादव से हो गई BJP की दोस्ती! कल पीएम मोदी ने कहा- फ्रेंड, आज रिजिजू ने की 15 मिनट बात
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
'मुस्लिमों को डर है हिंदू सिविल कोड थोपा जा रहा', ये दलील सुनते ही बोले चीफ जस्टिस- UCC का धर्म से...
'मुस्लिमों को डर है हिंदू सिविल कोड थोपा जा रहा', ये दलील सुनते ही बोले चीफ जस्टिस- UCC का धर्म से...
Shreyas Iyer Statement: 'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
Love and War Release Date: रणबीर-आलिया और विक्की की 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
Special Parliament Session 2026: 'सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा...', महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान के लिए विपक्षी दलों से क्या बोले पीएम मोदी
'सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा...', महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान के लिए विपक्षी दलों से क्या बोले पीएम मोदी
Virat Kohli Like Influencer Photo: कोहली ने फिर की 'विराट' गलती, इस हसीना को कर दिया 'लाइक', अनुष्का भाभी से शिकायत कर रहे यूजर्स
कोहली ने फिर की 'विराट' गलती, इस हसीना को कर दिया 'लाइक', अनुष्का भाभी से शिकायत कर रहे यूजर्स
Embed widget