एक्सप्लोरर

आसनसोल हिंसा: दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं राज्यपाल, शांतिपूर्ण ढंग से मन रही है हनुमान जयंती

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केएन त्रिपाठी आज हिंसा प्रभावित रानीगंज और आसनसोल का दौरा कर रहे हैं. रानीगंज क्षेत्र में राम नवमी जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

आसनसोल: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी आज सांप्रदायिक हिंसा प्रभावित रानीगंज और आसनसोल का दौरा कर रहे हैं. इससे ठीक पहले आसनसोल में उन्होंने करीब एक घंटे तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और हिंसा की विस्तृत जानकारी ली.

बर्धमान वेस्ट जिला के रानीगंज क्षेत्र में सोमवार को राम नवमी जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना के बाद से तनाव जारी है. पुलिस ने इस मामले में अब तक कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. भारी संख्या में पुलिस बल और रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को गश्त में लगाया गया है. पिछले तीन दिन में हिंसा की कोई नयी घटना नहीं हुई है.

आसनसोल में भी हिंसा भड़क उठी जिसके बाद प्रशासन ने इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी और जिले के तनाव ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी. हालांकि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है. एसडीओ पी रॉय चौधरी ने कहा कि आसनसोल के दक्षिणी हिस्सों में दुकानें एवं बाजार खुले रहे और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई.

राज्यपाल को नहीं मिली थी इजाजत इस सप्ताह के शुरू में राज्य की ममता सरकार ने उन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आसनसोल और रानीगंज न जाने की सलाह दी थी. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य में बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी को भी आसनसोल- रानीगंज क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने प्रवेश करने से रोक दिया था.

बीजेपी ने ममता सरकार को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है. आसनसोल से बीजेपी के सांसद बाबुल सुप्रियो ने राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी पर तुष्टिकरण की राजनीति करके सामुदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है. वहीं टीएमसी बीजेपी पर हिंसा फैलाने का आरोप लगा रही है.

बाबुल सुप्रियो का हमला, कहा- ममता सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है दंगा

बेटा खोने वाले इमाम ने शांति की अपील की आसनसोल के नूरानी मस्जिद के इमाम इम्दातुल्लाह राशिद ने दावा किया है कि हिंसा में उनके बेटे की भी हत्या हुई है लेकिन पुलिस ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है. राशिद ने क्षेत्र में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की.

भीड़ ने नाखून खींच बेटे की हत्या की, इमाम पिता ने कहा- मुद्दा न बनाएं, शांति बहाल करें

हनुमान जयंती पर सियासत पश्चिम बंगाल में रामनवमी समारोहों में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर राज्य में कोई बड़ी रैली निकालने से इनकार किया है. बीजेपी और वीएचपी की प्रदेश इकाई दोनों ने फैसला किया है कि वे हनुमान जयंती के दौरान अपने कार्यक्रमों को मंदिरों एवं स्थानीय क्लबों तक ही सीमित रखेंगे. दूसरी ओर, बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समूचे राज्य के अलग- अलग हिस्सों में हनुमान जयंती मना रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget