एक्सप्लोरर

West Bengal SSC Scam: टीएमसी बोली-मंत्री के खिलाफ लगे आरोपों की समय से जांच पूरी करे ED, 'वेट एंड वॉच नहीं चलेगा'

West Bengal SSC Scam: तृणमूल कांग्रेस ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी से टाइमबॉन्ड जांच की मांग की है और कहा है कि सारदा और नारद टेप मामले की तरह वेट एंड वॉच नहीं चलेगा.

West Bengal SSC Scam: तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को बंगाल के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED)मामले में समयबद्ध जांच (Time Bound Investigation)की मांग की और कहा कि अगर हमारे किसी नेता ने कुछ भी गलत किया है तो हमारी पार्टी राजनीतिक रूप से हस्तक्षेप नहीं करेगी. इसके साथ ही टीएमसी (TMC) ने कहा कि जांच प्रक्रियाओं को पूरा करने में देरी स्वीकार्य नहीं. सीबीआई (CBI)साल 2014 से करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड मामले (Saradha Chit Fund Case) की जांच कर रही है, जबकि नारद टेप मामला (Narada Sting Tape Case), जो 2016 के चुनावों से पहले सामने आया था, अभी भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है.

बीजेपी में होना कानून से ऊपर है

यह आरोप लगाते हुए कि टीएमसी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, टीमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष (TMC Kunal Ghosh)ने दावा किया कि कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम को नारद स्टिंग टेप मामले (Narada Sting Tape Case) में 2021 में सीबीआई (CBI)ने गिरफ्तार किया था, लेकिन विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो इस मामले में एक आरोपी भी है."क्या इसका मतलब यह है कि बीजेपी में होना कानून से ऊपर है?" उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच कई वर्षों से चल रही है.

अर्पिता मुखर्जी का टीएमसी से कोई लेना-देना नहीं

पत्रकारों से बात करते हुए टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि अर्पिता मुखर्जी से ना पार्टी का ना ही पार्थ चटर्जी का कोई संबंध है, उन्होंने कहा, "पार्टी मामले में समयबद्ध जांच की मांग करती है." घोष ने कहा, "अगर ईडी अपने आरोपों का कोई सबूत पेश करता है और अदालत इसे स्वीकार करती है, तो टीएमसी और सरकार किसी भी नेता के खिलाफ कदम उठाएगी, चाहे वह कितना भी बड़ा हो."

कहीं कोई सुबूत नहीं मिला है

कुछ कार्यक्रमों में अर्पिता के चक्कर लगाने वाले कुछ वीडियो का जिक्र करते हुए, जिनमें चटर्जी और अन्य मंत्री भी शामिल थे, जिनकी प्रामाणिकता की जांच नहीं की गई है, प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के कई लोग राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. उन्होंने मुखर्जी के बारे में कहा, "लेकिन इस महिला का तृणमूल कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है."

घोष ने कहा, 'यह टीएमसी का मामला नहीं है, यह उन लोगों की जिम्मेदारी है जिनके नाम सामने आए हैं या उनके वकील इस मुद्दे पर बात करें, पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है. पार्टी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल टीएमसी के खिलाफ "आक्षेप लगाने के लिए इस मामले को एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं."

टीएमसी ने कांग्रेस-सीपीआई पर भी लगाया बड़ा आरोप
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता ने माकपा पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 34 साल के वाम मोर्चे के शासन के दौरान कई अनियमितताएं की गईं, लेकिन किसी के खिलाफ कुछ नहीं मिला. क्योंकि उस वक्त मीडिया या सोशल मीडिया नहीं थे. "आप (सीपीआईएम) कोई पवित्र गाय नहीं थे, ऐसा नहीं हो सकता कि आप टीएमसी पर हमला करेंगे और हम चुपचाप इसे देखते रहेंगे."

घोष ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड का भी आरोप लगाया, यह दावा करते हुए कि उसने पश्चिम बंगाल में ईडी की सराहना की, और उसी एजेंसी पर हमला किया जब नेताओं राहुल गांधी या सोनिया गांधी से पूछताछ की जाती है.

बता दें कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सीबीआई को राज्य के स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) की सिफारिशों की जांच करने का निर्देश दिया है, जिसके तहत पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कथित रूप से अवैध नियुक्तियां की गई थीं. ईडी इसी मामले में मनी ट्रेल पर नजर रख रही है.

.ये भी पढ़ें:

Illegal bar Row: बेटी पर लगे आरोपों का स्मृति ईरानी ने दिया तीखा जवाब, कमेंट करने वाले कांग्रेसी नेताओं को भेजा नोटिस

Sonia Gandhi के खिलाफ 'आपत्तिजनक कमेंट’, कांग्रेस ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी- माफी की मांग की

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget