एक्सप्लोरर

बंगाल में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 19 हजार 441 नए मामले, 124 लोगों की मौत

शनिवार को पश्चिम बंगाल में 19 हजार 436 नए मामले सामने आए थे और 127 लोगों की मौत हुई है. रविवार को इस वायरस की वजह से 124 और लोगों की मौत हो गई. नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 9 लाख 93 हजार 179 हो गए.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस पैर पसार रहा है. राज्य में एक दिन में अब तक के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के 19 हजार 441 नए मामले सामने आए हैं. ये एक दिन में सामने आने वाला अब का सबसे ज्यादा केस है. शनिवार को राज्य में 19 हजार 436 नए मामले सामने आए थे और रिकॉर्ड 127 लोगों की मौत हुई थी.

वहीं इस वायरस की वजह से राज्य में 124 और लोगों की मौत हो गई है. इलाज के बाद एक दिन में 18 हजार 454 लोग ठीक हुए हैं. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 26 हजार 27 हो गई है. इस तरह से नए मामलों के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल में कोरोना के कुल केस बढ़कर 9 लाख 93 हजार 179 हो गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 9 मई तक राज्य में कुल 1 करोड़ 9 लाख 68 हजार 741 सैंपल की जांच की गई है. मौत का आंकड़ा बढ़कर 12 हजार 327 हो गया है.

वहीं, राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार दिन में एक पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा है जिसमें उन्होंने विभिन्न संगठनों और एजेंसियों से दान में मिलने वाले आक्सीजन कंसंट्रेटर्स, सिलेंडर, क्रायोजिनिक स्टोरेज टेंक और कोविड संबंधी दवाओं को जीएसटी और सीमा शुल्क से छूट दिये जाने की मांग की है. 

सीतारमण ने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री के पत्र का जवाब देते हुये कहा कि इस तरह के सामानों को पहले ही सीमा शुल्क और स्वास्थ्य उपकर से छूट दी जा चुकी है. इसके साथ ही देश में मुफ्त वितरण के लिये भारतीय रेड क्रास द्वारा आयात की जाने वाली कोविड राहत सामग्री को एकीकृत जीएसटी से भी छूट दी गई है.

पश्चिम बंगाल: TMC के चार नेताओं के खिलाफ राज्यपाल ने सीबीआई केस चलाने की इजाजत दी, कल लेने वाले हैं शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
Odisha Marriage: शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका
शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget