एक्सप्लोरर

बंगाल के सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टियों का ऐलान, मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर चेताया

Summer Vacation 2024: आईएमडी की ओर से कहा गया कि 20 अप्रैल तक दक्षिण बंगाल के जिलों में तेज गर्मी और लू चलने की संभावना है. चुनाव को देखते हुए राज्य के स्कूल को मतदान केंद्रों में बदल दिया गया है.

West Bengal Summer Vacation 2024: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में तेज गर्मी की स्थिति को देखते हुए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 22 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है. स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से गरुवार (18 अप्रैल) को जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि इस दौरान स्कूलों के अलावा शिक्षक और गैर शिक्षककर्मियों की भी छुट्टी रहेगी. हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों का निर्देश भी उन पर लागू होगा.

22 अप्रैल से बंगाल के सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी

स्कूली शिक्षा सचिव की ओर से प्राथमिक शिक्षा और माध्यमिक बोर्डों के अध्यक्षों के लिए जारी किए गए नोटिस में कहा गया है, ‘‘‘तेज गर्मी की वर्तमान स्थिति पर विचार करते हुए प्रशासन ने आपके प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में गर्मी की छुट्टी निर्धारित समय से पहले ही 22 अप्रैल से करने का निर्णय लिया है. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के स्कूल अपवाद होंगे और वहां वर्तमान अकादमिक कार्यक्रम अगले आदेश तक जारी रखा जाए."

सरकारी स्कूलों पर बनाए गए मतदान केंद्र

राज्य में फिलहाल लोकसभा चुनाव का दौर है. उत्तर बंगाल के कई स्कूलों को सुरक्षाबलों के शिविरों और मतदान केंद्रों में तब्दील कर दिया गया है. ऐसे में पहले गर्मी की छुट्टी छह मई से निर्धारित किया गया था. शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों से भी विद्यार्थियों के हित में गर्मी की छुट्टी पहले कर लेने का अनुरोध किया जा रहा है.

बंगाल के इन जगहों पर हो रही चिलचिलाती गर्मी

पश्चिम बंगाल के  दमदम, मिदनापुर, बांकुरा, साल्ट लेक, कैनिंग, कालीकुंडा, बर्धमान, आसनसोल, पुरुलिया, झाड़ग्राम और बालुरघाट जैसे स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से हो रहा है. बुधवार (17 अप्रैल) को कोलकाता में अधिकतम तापमान दूसरे दिन सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस ऊपर 39.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत, अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे दिल्ली के सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget