एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: अगर BJP जीती तो क्या चुने हुए विधायकों से ही बनेगा सीएम? जानें दिलीप घोष का जवाब

हाल ही में घोष के उस बयान को लेकर विवाद पैदा हो गया जिसमें उन्होंने कहा था मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पैर में लगी चोट दिखाने के लिए साड़ी की जगह बरमूडा (हाफ पैंट) पहनना चाहिए.

बीजेपी के पक्ष में ‘‘मजबूत लहर’’ होने का दावा करते हुए पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को विश्वास जताया कि राज्य में अगली सरकार भगवा पार्टी की बनेगी और कहा कि इस स्थिति में जरूरी नहीं कि कोई नवनिर्वाचित विधायक ही मुख्यमंत्री बने. मेदिनीपुर से सांसद घोष ने दावा किया पार्टी के पक्ष में पैदा हुई मजबूत लहर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान तक रहेगी.

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘‘पहले चरण के मतदान के बाद सिर्फ बीजेपी ही अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, जबकि तृणमूल कांग्रेस और उसके नेता हताश हैं. जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा, बीजेपी के पक्ष में बना माहौल और मजबूत होता जाएगा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हार का एहसास होता चला जाएगा.’’ बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री बाबूल सुप्रीयो सहित लोकसभा के 3 सदस्यों और एक राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. लेकिन घोष इनमें शामिल नहीं हैं. पार्टी के जीतने की स्थिति में घोष मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में से एक हैं.

यह पूछे जाने पर कि बीजेपी के चुनाव जीतने की स्थिति में क्या नवनिर्वाचित विधायकों में से ही कोई मुख्यमंत्री होगा, उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में कोई भी फैसला पार्टी ही करेगी लेकिन यह जरूरी नहीं कि नवनिर्वाचत विधायकों में से ही कोई मुख्यमंत्री बने. जब ममताजी मुख्यमंत्री बनी थीं तब वह विधायक नहीं थीं.’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहले चरण की 30 में से 26 सीटें जीतने के दावे का उल्लेख करते हुए घोष ने कहा कि राज्य की जनता अब स्वतंत्रतापूवर्क मतदान करने से डर नहीं रही है.

उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में ‘‘मजबूत लहर’’ है और यह चुनाव परिणमों में भी परिलक्षित होगा. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में भाजपा की स्थिति कमजोर थी और पार्टी ने इन क्षेत्रों में बहुत काम किया और इसका असर अब चुनावों में दिखेगा.

हाल ही में घोष के उस बयान को लेकर विवाद पैदा हो गया जिसमें उन्होंने कहा था मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पैर में लगी चोट दिखाने के लिए साड़ी की जगह बरमूडा (हाफ पैंट) पहनना चाहिए. अपने इस बयान का बचाव करते हुए घोष ने कहा, ‘‘वह राज्य की मुख्यमंत्री हैं और राज्य की जनता बंगाल की परंपरा और बंगाल की महिला के मूल्यों के अनुरूप ही उनसे शालीनता की उम्मीद करती है. मुझे उनकी भाव-भंगिमा आपत्तिजनक लगी और राज्य की जनता को भी.’’

सांसदों को विधानसभा के चुनाव मैदान में उतारे जाने के बारे में पूछने पर घोष ने कहा कि यह फैसला दर्शाता है कि वह चुनावों को लेकर कितनी गंभीर है और जनता के लिए कितनी प्रतिबद्ध. बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए जाने संबंधी एक सवाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह बंगाल के जनमानस का नारा है और तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार के खिलाफ लोगों में गुस्से की भावना है.’’

घोष ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी. साल 2014 में वह भाजपा में शामिल हो गए और राज्य इकाई के महासचिव बने. बाद में वह प्रदेश अध्यक्ष बने. वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव से उन्होंने राजनीतिक पारी का आगाज किया. पश्चिम मेदिनीपुरी की खड़गपुर विधानसभा सीट से उन्होंने चुनाव जीता और यहां से लगातार सात बार विधायक रहे कांग्रेस के ज्ञान सिंह सोहनपाल को पराजित किया.

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जमकर घोष की सराहना की थी. राज्य विधानसभा की 294 सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान गत 27 मार्च को संपन्न हो चुका है.

ये भी पढ़ें: Bengal Election 2021: सीएम ममता बनर्जी ने बताया अपना गोत्र, बीजेपी ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
LIVE: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget