एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: TMC के नारे 'खेला होबे' पर जेपी जेपी नड्डा का पलटवार, बोले- ममता की हालत हारे हुए खिलाड़ी जैसी

जेपी नड्डा ने कहा- ममता की हालत खेल में हारे हुए खिलाड़ी जैसी है. उन्होंने सालों तक राज्य की जनता के साथ केवल अन्याय किया. उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी बंगाल की सत्ता में आती है तो यहां विकास लाएगी.

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस के नारे ‘खेला होबे’ पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत एक ‘‘हारे हुए खिलाड़ी’’ जैसी है. नड्डा ने पूर्व बर्धमान जिले के कालना में एक रोड शो का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी और निर्वाचन आयोग की ओर उंगली उठा रहीं, उन पर आरोप लगा रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख यह भूल गई हैं कि क्या उन्होंने राज्य के लोगों के लिए कुछ ऐसा किया है जिसका कि वह श्रेय ले सकें.

नड्डा ने कहा, ‘‘ममता की हालत खेल में हारे हुए खिलाड़ी जैसी है. उन्होंने सालों तक राज्य की जनता के साथ केवल अन्याय किया. लेकिन बीजेपी अगर सत्ता में आती है तो यहां विकास लाएगी, महिलाओं पर अत्याचार रोकेगी और युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करेगी.’’ उन्होंने कहा कि तृणमूल की सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था कायम करने में भी विफल रही है. नड्डा ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी की जबरन वसूली, तुष्टिकरण की राजनीति, उनका तानाशाही भरा बर्ताव और उनकी पार्टी द्वारा चलाए गए रिश्वत के चलन ने राज्य को बरबाद कर दिया है.’’

शाह का टीएमसी पर हमला

इससे पहले, दार्जिलिंग में एक रैली के दौरान मंगलवार को बीजेपी के सीनियर नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और टीएमसी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा- “दीदी ने मुझे बाहरी कहा. वह पीएम को बाहरी कहती हैं. दीदी, मैं आपको बताता हो कि बाहरी कौन है. वामपंथी विचाराधारा, जिसे चीन और रूस से लाई गई है. कांग्रेसी नेतृत्व बाहरी है, जो इटली से है. टीएमसी वोट बैंक बाहरी और घुसपैठिए है.”

गोरखा समस्या का राजनीतिक समाधान

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने पर लंबे समय से चली आ रही ‘गोरखा समस्या’ का राजनीतिक समाधान ढूंढने का मंगलवार को आश्वासन दिया. शाह ने यहां जनसभा के दौरान कहा कि देश का संविधान ‘विस्तृत’ है और इसमें सभी समस्याओं के हल का प्रावधान है.

शाह ने कहा, ‘‘मैं वादा करता हूं कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार - एक केंद्र में और दूसरी बंगाल में- गोरखा समस्या का स्थायी राजनीतिक समाधान निकाल लेगी. आपको अब प्रदर्शनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा.’’ हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस समस्या की बात कर रहे हैं. गोरखा समुदाय बहुत समय से एक अलग राज्य की मांग कर रहा है और पिछले कुछ वर्षों में कई आंदोलन भी किए गए. गोरखा समुदाय को भारत का गौरव बताते हुए शाह ने कहा कि कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकता.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: गोरखा को लेकर अमित शाह ने किया वादा, ममता बनर्जी के 'बाहरी' वाले बयान पर गृहमंत्री ने यूं किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget