एक्सप्लोरर

कोरोना संकट पर ममता बनर्जी का एलान- बंगाल में लोकल ट्रेन सेवा कल से स्थगित

ममता बनर्जी ने कहा, 'हम पूरे लॉकडाउन के समर्थन में नहीं है. बाजार चलता रहे, ऑफिस खुले रहे, गरीबों को दिक्कत न हो और कोविड भी न फैले. इसलिए हम पूरा लॉकडाउन नहीं लगा रहे हैं.'

कोलकाता: तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने के बाद आज ममता बनर्जी ने पहली मीटिंग की. इसके बाद ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोविड पर लिए गए निर्णयों के बारे में अवगत कराया. ममता बनर्जी ने एलान किया है कि बंगाल में लोकल ट्रेन सेवा गुरुवार से स्थगित रहेगी. हॉकर्स, ट्रांसपोर्टर्स और पत्रकारों को वैक्सीन की पहली खुराक में प्राथमिकता दी जाएगी.

ममता बनर्जी ने कहा, 'हमने कोविड पर आज एक मीटिंग की, जिसमें कई फैसले लिए गए. पहला फैसला ये है कि वायरस से जान गंवाने वाले लोगों के शव को लेने के लिए परिजनों को अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. किसी परिजन को अंतिम संस्कार के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. हेल्प लाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं. हम कोविड को कंट्रोल करना चाहते हैं.'

ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में 'मां माटी मानुष' की सरकार आई है. कोरोना संकट को देखते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं. अब सभी मीटिंग वर्चुअल की जाएंगी. पूरे बंगाल में अब 50 फीसदी ही अटेंडेंस होगी. प्राइवेट सेक्टर के 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे. शॉपिंग मॉल, बार सब बंद रहेंगे. ज्वैलरी की दुकानें दोपहर 12 से 3 बजे तक खुली रहेंगी. छोटी दुकाने सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलेंगी. होम डिलीवरी को बढ़ाया जाएगा. बैंक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे. लोगों की जमावड़े पर रोक है. बिना अनुमति के कहीं भी को सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा. 

कोविड गाइडनाइंस पर ममता ने कहा, "सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है. घर से बाहर निकलने वाले लोग बार-बार हाथ धोते रहें. सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें. घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें. एक बार मास्क पहनने के बाद उसे गर्म पानी में धोकर इस्तेमाल करें. ये सभी के लिए अनिवार्य है."

ये भी पढ़ें-

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने हेल्थकेयर के लिए 50 हजार करोड़ के फंड का एलान किया

ममता बनर्जी ने तीसरी बार CM पद की शपथ ली, पीएम मोदी ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget