एक्सप्लोरर

RBI Governor Address Highlights: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने हेल्थकेयर के लिए 50 हजार करोड़ के फंड का एलान किया

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि निचले स्तर से मजबूत आर्थिक सुधार की स्थिति अब पलट गई है और ताजा संकट का सामना करना पड़ रहा है.

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक वर्तमान कोरोना के स्थिति की निगरानी करना जारी रखेगा. विशेष रूप से नागरिकों, व्यापारिक संस्थाओं और दूसरी लहर से प्रभावित संस्थानों के लिए अपने नियंत्रण के सभी संसाधनों और उपकरणों को तैनात करेगा. उनका कहना है कि कोरोना की पहली लहर के बाद इकनॉमी बेहतर होने लगी थी लेकिन दूसरी लहर ने एक बार फिर संकट पैदा कर दिया है. हमें वायरस से लड़ने के लिए अपने संसाधनों का उचित प्रबंधन करना होगा.

रिजर्व बैंक गवर्नर ने इन कदमों का किया एलान

आरबीआई ने हेल्थकेयर के लिए 50 हज़ार करोड़ रुपए के फंड का एलान किया है.

इसके तहत इमरजेंसी हेल्थ सेवा के लिए 50,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा और  प्राथमिकता वाले सेक्टरों के लिए जल्द ही लोन और इंसेंटिव की व्यवस्था की जाएगी. इनको कोविड लोन बुक के तहत कर्ज दिया जाएगा. 

रिजर्व बैंक आने वाले पंद्रह दिनों में 35,000 करोड़ रुपये की गवर्नमेंट सिक्योरिटीज की खरीद करेगा. 35000 करोड़ रुपये की गर्वमेंट सिक्योरिटीज की खरीदारी का दूसरा चरण 20 मई को शुरु किया जाएगा. 

एसएफबी के लिए 10,000 करोड़  का TLTRO लाया जाएगा. 10 लाख प्रति बॉरोअर की सीमा इसके लिए तय की गई है और इनको 31 मार्च 2022 तक टर्म सुविधा मिलेगी. 

मौजूदा कोरोनाकाल में KYC नियमों में कुछ बदलावों को मंजूरी दी गई है और वीडियो के जरिए KYC को इजाजत दे दी गई है. 

राज्यों के लिए  ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी में भी राहत दी जा चुकी है और ये 30 सितंबर तक जारी रहेगी.

आरबीआई के 200 से ज्यादा ऑफिसर्स जो अपने घर से दूर रहकर काम कर रहे हैं उनके लिए  क्वारंटीन फेसिलिटी जारी रहेगी. 

मॉनसून सामान्य रहने के अनुमान से खाने-पीने की चीजों के दाम काबू में रहने की उम्मीद है.

छोटे कारोबारियों के लिए अलग से कर्ज़ की व्यवस्था की जा रही है पर ये उनके लिए है जिन्होंने पहले नहीं लिया था.

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि हमें वायरस से लड़ने के लिए अपने संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना होगा. 

भारतीय अर्थव्यवस्था पर शक्तिकांत दास ने कहा, ग्लोबल इकनमी में रिकवरी के संकेत हैं. भारतीय इकनॉमी भी दबाव से उबरती दिख रही है. भारत के कोविड संकट से बाहर निकलने की क्षमता पर विश्वास है. ग्रामीण मांग को मजबूत रखने के लिए अच्छे मानसून की उम्मीद है. मैन्यफैक्चरिंग यूनिट्स में धीमापन थमता नजर आ रहा है. ट्रैक्टर सेगमेंट में तेजी आई बरकरार है. हालांकि अप्रैल में ऑटो रजिस्ट्रेशन में कमी दिखी है. कोविड प्रतिबंधों के बावजूद व्यवसायों ने जीवित रहना सीख लिया है. 

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदिया लगा दी गई हैं. 

ये भी पढ़ें-

Corona Cases Today: एक दिन में रिकॉर्ड 3780 लोगों की गई जान, 24 घंटे में 3.82 लाख नए केस आए

आंध्र प्रदेश में मिला कोरोना का नया 'स्ट्रेन', मौजूदा वायरस से 15 गुणा ज्यादा खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget