एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी बोलीं- कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है, शांति के लिए प्रार्थना करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. बनर्जी ने कहा कि कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है. हम कश्मीर में मानवाधिकार और शांति के लिए दुआ करते हैं. ममता ने ट्वीट कर कहा, ''आज विश्व मानवतावादी दिवस है. कश्मीर में मानवाधिकारों का पूरी तरह से उल्लंघन हुआ है. आइए हम कश्मीर में मानवाधिकारों और शांति के लिए प्रार्थना करें.''

उन्होंने आगे कहा, ''मानवाधिकार एक ऐसा विषय है जो मेरे दिल के बहुत करीब है. 1995 में, मैं लॉक अप में हुई मौत के खिलाफ और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए 21 दिनों तक सड़क पर थी.''

कश्मीर को लेकर ममता लगातार इशारों-इशारों में मोदी सरकार को निशाने पर ले रही हैं. पिछले ही दिनों अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ममता कश्मीर को लेकर दिए गए पूर्व प्रधानमंत्री के बयान का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था, ''पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. आइए हम उनके शब्दों को याद करें: बंदूक कोई समस्या नहीं सुलझा सकती है. मुद्दों को इन्सानियत, जम्हूरियत और कश्मीरीयत के तीन सिद्धांतों से ही हल किया जा सकता है.''

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया है और सूबे को दो हिस्सों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांटकर दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का एलान किया है. इसके विरोध में होने वाले प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. साथ ही महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं को हिरासत में रखा गया है.

जम्मू-कश्मीर:आज से खुले प्राइमरी स्कूल, कई दफ्तर और टेलिफोन एक्सचेंज भी खुले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget