एक्सप्लोरर

वैक्सीन को लेकर सीएम ममता बोलीं- बंगाल की तुलना में छोटे राज्यों को ज्यादा डोज मिली | जानें दूसरे राज्यों ने क्या कहा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि आज हमारे पास वैक्सीन नहीं है. इसलिए हम कोलकाता में सिर्फ सेकेंड डोज दे रहे हैं.

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि जो राज्य पश्चिम बंगाल की तुलना में छोटे हैं उन्हें ज्यादा वैक्सीन दी गई है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन की कमी के चलते कोलकाता में बुधवार को सिर्फ सेकेंड डोज ही लगाए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें 1.99 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज मिली और इसमें से हमने 1.90 करोड़ डोज लगा दिया. आज हमारे पास वैक्सीन नहीं है इसलिए हम कोलकाता में सिर्फ सेकेंड डोज दे रहे हैं. वे राज्य जो पश्चिम बंगाल की तुलना में छोटे हैं उन्हें हम से ज्यादा वैक्सीन मिली है.’’

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में करीब 75 लाख लोगों की दूसरी डोज़ जुलाई में बाकी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “पूरे देश में हम वैक्सीनेशन में सबसे पहले आगे बढ़े उसका नतीजा है कि राज्य में करीब 75 लाख लोगों की दूसरी डोज़ जुलाई में ड्यू है,जबकि GoI ने करीब 65 लाख डोज़ देने का ही तय किया है जो बहुत कम है जब तक डेढ़ करोड़ डोज़ नहीं मिलेगी तब तक हम जुलाई में फर्स्ट, सेकिंड डोज़ लगा नहीं पाएंगे.”

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने कल निजी अस्पतालों में टीकाकरण की धीमी रफ्तार का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से अनुरोध था किया कि वह कोविड-19 टीके की उन खुराकों को खरीदकर सरकारी माध्यमों से टीकाकरण अभियान के लिए उपलब्ध कराए जिन्हें आवंटन के बावजूद निजी प्रतिष्ठानों ने नहीं लिया.

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को केन्द्र सरकार से राज्य को कोविड-19 टीके की और खुराक उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए कहा था कि राज्य में कोविशील्ड का भंडार नहीं है और कोवैक्सीन के भी कम डोज उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह मुद्दा बार-बार केन्द्र के समक्ष उठाया है और वह इसे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के समक्ष भी उठाएंगे. डिजिटल कोविड समीक्षा बैठक में पंजाब में टीकाकरण की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 62 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया है.

दिल्ली सरकार ने भी मांग

राष्ट्रीय राजधानी में टीकाकरण को अधिक रफ्तार से जारी रखने के लिए दिल्ली सरकार ने कल केंद्र से अनुरोध किया था कि वह मौजूदा स्टॉक खत्म होने से पहले राष्ट्रीय राजधानी में कोविड रोधी टीकों का और भंडार उपलब्ध कराए. दिल्ली में मंगलवार की सुबह तक, 5.25 लाख टीकों का भंडार था, जिसमें कोविशील्ड की 3.75 लाख खुराकें और कोवैक्सीन की 1.5 लाख खुराकें शामिल थीं.

कोलकाता: एक बार फिर फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, नीली बत्ती लगा कर घूम रहा था शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget