एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने फिर दोहराई गोली मारने वाली बात

उन्होंने कहा- अगर हम सत्ता में आए तो एंटीनेशनल लोगों को जिन्होंने सरकारी संपत्ति का नुकसान किया उन्हें लाठी से पीटा जाएगा, गोली मारी जाएगी, जेलों में डाला जाएगा.

कोलकाता: इन दिनों बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष खासी चर्चा में हैं. उन्होंने एक ऐसा बयान दिया था जिसके बाद वे चर्चाओं में आ गए थे. उन्होंने कहा था कि बीजेपी शासित राज्यों में सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को कुत्ते की तरह गोली मारी गई. अब कोलकाता में उन्होंने गोली मारने की बात तो दोहराई लेकिन कुत्ता शब्द का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने कहा- अगर हम सत्ता में आए तो एंटीनेशनल लोगों को जिन्होंने सरकारी संपत्ति का नुकसान किया उन्हें लाठी से पीटा जाएगा, गोली मारी जाएगी, जेलों में डाला जाएगा.

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष पर दो प्राथमिकी दर्ज, दिलीप घोष ने कहा- परवाह नहीं करता

हालांकि उनके इस बयान की निंदा पार्टी के भी कुछ नेताओं ने की है. पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने हैं और घोष का दोबारा इस पद के लिए चुना जाना तय माना जा रहा है. उन्होंने कहा- जब पश्चिम बंगाल नक्सलवाद से प्रथावित था तब सिद्धार्थ शंकर रे ने कई युवाओं को मारा था. उनकी पीठ पर गोली मारी गई थी. और तब जिन लोगों ने उनकी तारीफें की थीं वे आज अहिंसा की बातें कर रहे हैं.

दिलीप घोष के बयान पर बोलीं ममता बनर्जी- पश्चिम बंगाल पुलिस आंदोलनकारियों पर गोली नहीं चलाएगी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए घोष ने कहा- क्या वे लोग बूढ़े हो गए हैं या उनका खून ठंडा हो गया है. ममता बनर्जी दार्जलिंग गई थीं और कहा था कि जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा. पुलिस फायरिंग में 11 गोरखा मार दिए गए थे. कम्युनिस्टों ने 6 पूर्व ब्लॉक सदस्यों और कई शरणार्थियों को मार डाला था. दिलीप घोष ने कहा कि वे अपने बयान पर माफी मांगने की बजाय केस का मुकाबला करेंगे.

आपको बता दें कि दिलीप घोष के खिलाफ उनके बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने दो प्राथमिकी दर्ज कराई हैं. एक मामला नदिया में और दूसरा उत्तरी 24 परगना जिले में दर्ज कराया गया है. पुलिस में शिकायतों पर घोष ने कहा कि वह इसकी परवाह नहीं करते हैं. उन्होंने कहा- मैं शिकायतों की, या कौन क्या कह रहा है इसकी परवाह नहीं करता. मैं अपने बयान पर कायम हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget