एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष पर दो प्राथमिकी दर्ज, दिलीप घोष ने कहा- परवाह नहीं करता

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष के खिलाफ उनके बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने दो प्राथमिकी दर्ज करायी है.

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष के खिलाफ उनके बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने दो प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक मामला नदिया में और दूसरा उत्तरी 24 परगना जिले में दर्ज कराया गया है.

घोष ने कहा था कि सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को ‘कुत्तों की तरह गोली मारी गई.’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक ने मंगलवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने घोष की विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई है.

मलिक ने कहा, ‘‘आम जन डर के साये में रह रहे हैं. कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि घोष उनकी हत्या कर सकते हैं या उन्हें गोली मार सकते हैं. इसलिए एक पुलिस शिकायत उत्तर 24 परगना जिले के हाबड़ा पुलिस थाने में दर्ज की गई है, जिसे प्राथमिकी के तौर पर लिया जा रहा है.’’

पुलिस में शिकायतों पर घोष ने कहा कि वह इसकी परवाह नहीं करते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शिकायतों की, या कौन क्या कह रहा है इसकी परवाह नहीं करता. मैं अपने बयान पर कायम हूं.’’

दूसरी पुलिस शिकायत नदिया जिले के रानाघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने दर्ज कराई है.

नदिया जिला पुलिस ने कहा, ‘‘हमें शिकायत प्राप्त हुई है. हम इस पर गौर कर रहे हैं.’’

गौरतलब है कि घोष ने नदिया जिले में रविवार को एक जनसभा में यह कह कर विवाद छेड़ दिया कि ‘सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को भाजपा शासित राज्यों में कुत्तों की तरह गोली मारी गई’. घोष के इस बयान की उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और उनकी खुद की पार्टी के नेताओं ने आलोचना की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget